दिल्ली में विधायकों की सैलरी में होगी 66 फीसदी की बढ़ोतरी, हर महीने मिलेंगे 90 हजार रुपए

नई दिल्ली, 7 मई: दिल्ली में विधायकों के वेतन में 66 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है। दिल्ली में एक विधायक को फिलहाल 54,000 रुपए हर महीने वेतन के तौर पर मिलते हैं, जो अब 90,000 रुपए प्रति माह होने जा रहा है। दिल्ली सरकार ने विधायकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्‍ताव कई साल से केंद्र सरकार को भेजा हुआ था, जिसे मंजूरी मिल गई है। 11 साल बाद दिल्ली के विधायकों का वेतन बढ़ने जा रहा है। इससे पहले 2011 में विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी की गई थी।

Recommended Video

      Delhi MLA Salary Hike : 11 साल बाद बढ़ा विधायकों की वेतन, अब मिलेंगे इतने रुपये | वनइंडिया हिंदी
       arvind kejriwal

      दिल्ली सरकार ने 2015 में केंद्र को विधायकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। केंद्र सरकार ने विधायकों के वेतन और भत्ता के मामले में कुछ सुझाव दिए थे। इसके बाद दिल्ली कैबिनेट ने अगस्त 2021 में दोबारा केंद्र को प्रस्ताव भेजा था। अब सात साल बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल पाई है।

      बेसिक सैलरी सिर्फ 12 हजार रुपए

      दिल्ली के विधायकों की बेसिक सैलरी करीब 12 हजार रुपए ही है, भत्ते वगैरह मिलाकर उनको 54 हजार रुपए मिलते हैं। नए प्रस्‍ताव को मंजूरी म‍िलने के बाद बेसिक सैलरी 30 हजार रुपए हो जाएगी, सभी भत्‍तों को म‍िलाकर ये हर महीने 90 हजार रुपए होगी।

      दूसरे राज्यों से तुलना की जाए तो दिल्ली के विधायकों की सैलरी दूसरे राज्यों के विधायकों के मुकाबले कम है। तेलंगाना में एक विधायक की तनख्वाह 2.50 लाख रुपए, महाराष्ट्र में 2.32 लाख, उत्तर प्रदेश में 1.87 लाख, जम्मू कश्मीर में 1.60 लाख, उत्तराखंड में 1.60 लाख, आंध्र प्रदेश में 1.30 लाख, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में 1.25 लाख तो वहीं पंजाब में 1.14 लाख रुपए प्रति माह है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+