दिल्ली के अस्पतालों का मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया औचक निरीक्षण

दिल्ली में अस्पतालों की स्थिति का हाल जानने के लिए प्रदेश सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कई अस्पतालों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण की जानकारी सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशन में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की स्वच्छता, ओपीडी, फार्मेसी से लेकर दवाइयां के स्टोर रूम तक सब जगह निरीक्षण किया। आज 4 अस्पतालों में सरप्राइज इंस्पेक्शन किया गया।

Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान दवाइयां की उपलब्धता पूछी और जाँचा गया कि दवाइयाँ भ्रष्टाचार द्वारा ग़ायब तो नहीं की जा रही? आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।सबसे पहले हम ओपीडी पहुंचे और मरीजो से बात की उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना तो नहीं करना पड़ रहा, हमें मरीजों का संतोषजनक जवाब मिला।

दवाइयां की अकाउंटबिलिटी और उपलब्धता की भी जांच की जिसमें यह अस्पताल बहुत पिछड़ा नजर आया, दवाइयां तो उपलब्ध थी किंतु अकाउंटबिलिटी बहुत ज्यादा खराब, इस अस्पताल की अकाउंटबिलिटी को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल की तर्ज पर लाने के निर्देश दिए।

हमने अस्पताल की साफ-सफाई को भी परखा, जो हमें ठीक नहीं नजर आई, अस्पताल को साफ सुथरा रखने के हमने सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश है दिल्ली सरकार के किसी भी अस्पताल में मरीजो को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। स्वस्थ दिल्ली, सामर्थ्यशाली दिल्ली।

गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की स्वच्छता, ओपीडी, फार्मेसी से लेकर दवाइयां के स्टोर रूम तक हमने सब जगह अच्छे से जांच की। जब हम पहुंचे तो अस्पताल हमें साफ सुथरा नजर आया।

दवाइयां की अकाउंटबिलिटी और उपलब्धता की जांच की गई, हमें पता चला जब भी स्टोर रूम से दवाइयां निकालते हैं, उसके बाद ताले पर सील लगा दी जाती हैं, ताकि दवाइयां की अकाउंटबिलिटी में गड़बड़ी ना हो, बाकी अस्पतालों को इस अस्पताल से सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री जी की विश्व स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हम औचक निरीक्षण करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+