'हत्याओं से आज दिल्ली डरी हुई है, क्या एलजी साहब किसी से मिले', सौरभ भारद्वाज ने विनय सक्सेना को घेरा
Delhi Student Murder: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में रविवार को एक छात्र निखिल चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की फर्स्ट ईयर का था, जिसकी रविवार को छात्रों के एक गुट ने हत्या कर दी। इसके अलावा दिल्ली में कई और मर्डर की वारदात सामने आई है, जिस पर अब दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को घेरा है।
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में राजधानी में बढ़ते अपराध और हाल ही में हुई छात्र की हत्या पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर तीखा हमला किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मंत्री भारद्वाज ने कहा, "आज, दिल्ली के लोग भयभीत हैं। क्या एलजी साहब किसी भी पीड़ित के घर गए?

एलजी सक्सेना से सवाल
दिल्ली में बढ़ते अपराध पर बोलते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, "आज, दिल्ली डरी हुई हैं। क्या एलजी साहब उस पिता को रोता हुए देख सकते हैं, जिसके बेटे की हत्या कर दी जाती है। क्या एलजी कभी उस महिला के परिवार से मिलने गए, जिसे (कंझावला में कार से) 20 किमी तक घसीटा गया था?"
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करने में व्यस्त है। पुलिस थानों में आवश्यक संख्या में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है। समस्या दिल्ली पुलिस के साथ नहीं बल्कि नेतृत्व के साथ है।
दिल्ली के मंत्री ने डीयू के छात्र के पिता का जिक्र कर रहे थे कहा कि वो अपने बेटे निखिल के बारे में बोलते हुए कैमरे के सामने रो पड़े। मृतक के पिता ने दावा किया कि पुलिस ने उनके बेटे की मौत के बारे में परिवार को कुछ भी नहीं बताया।
बता दें कि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में राजनीति विज्ञान में बीए (ऑनर्स) के प्रथम वर्ष के छात्र निखिल की रविवार को साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications