सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से की पूछताछ
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से लंबी पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज शिकायत के बाद सीबीआई ने ये कार्रवाई की है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को घेरा है और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ की है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से पूछताछ
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से लंबी पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज शिकायत के बाद सीबीआई ने ये कार्रवाई की है। दिल्ली एमसीडी चुनाव के दौरान सत्येंद्र जैन पर सीधे हवाला कारोबारियों से संबंध के आरोप लगे थे।
Delhi Minister Satyendra Jain being questioned by CBI in money laundering case: Sources (file pic) pic.twitter.com/W2J9M8pQpM
— ANI (@ANI_news) June 1, 2017
जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में उनसे काफी लंबी पूछताछ की गई। इससे पहले मई महीने में दिल्ली सचिवालय के नौवें फ्लोर पर स्थित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के दफ्तर में छापेमारी भी की गई थी। अब इसी मामले में उनसे पूछताछ की गई है।












Click it and Unblock the Notifications