आप का आरोप, 'दिल्ली में केजरीवाल की सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे कुमार विश्वास'
Recommended Video

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बागी नेता कुमार विश्वास पर सरकार गिराने का गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी की ओर से राज्यसभा टिकट ना मिलने से नाराज कुमार विश्वास ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आप की ओर से लगाए आरोपों में कहा गया है कि नगर निगम चुनावों के बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने के केंद्र में विश्वास थे। पार्टी की दिल्ली सयोजक गोपाल राय ने गुरुवार फेसबुक लाइव किया था। जहां पर उन्होंने ये आरोप लगाए।

एमसीडी चुनावों के बाद सरकार को गिराने का प्रयास
पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल राय ने दावा किया कि पिछले वर्ष अप्रैल में एमसीडी चुनावों के बाद सरकार को गिराने का प्रयास किया गया और उस षड्यंत्र के केंद्र में कुमार विश्वास थे। उन्होंने कहा, 'इस बारे में कुछ विधायकों के साथ अधिकतर बैठकें उनके आवास पर हुईं। गोपाल राय के इन गंभीर आरोपों के बाद अभी तक कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

निगम चुनावों के समय विश्वास ने जारी किया था एक वीडियो
आपको बता दें कि टिकट ना मिलने से नाराज विश्वास ने आरोप लगाए थे कि केजरीवाल के निर्णयों के बारे में सच कहने के लिए उन्हें दंडित किया गया और उन्होंने उनकी शहादत को स्वीकार कर लिया है। चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों का सबूत देते हुए गोपाल राय ने बताया कि नगर निगम चुनावों के समय विश्वास ने एक वीडियो जारी किया था और इसमें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने केजरीवाल सरकार को घेरा था।

विश्वास ने सार्वजनिक मंच पार्टी को नीचा दिखाने की कोशिश की
गोपाल राय ने कहा कि इस वीडियो के माध्यम से विश्वास ने निगम चुनावों में आप की छवि को खराब करने का प्रयास किया था। जिसके चलते निगम चुनाव में पार्टी हार गई थी। राय ने कहा, 'वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सार्वजनिक मंच पार्टी को नीचा दिखाने की कोशिश की है। क्या इस तरह के व्यक्ति को राज्यसभा भेजा जा सकता है?'












Click it and Unblock the Notifications