दिल्ली में ड्रोंन से होगी प्रदूषण की निगरानी, मंत्री गोपाल राय ने लॉन्च किया पायलट प्रोजेक्ट
Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की दस्तक से पहले हवा जहरीली होने लगी है। प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए इस साल दिल्ली सरकार ने 21 सूत्री विंटर एक्शन प्लान जारी किया है। इसके तहत, इस बार प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर जमीन के साथ-साथ आसमान से भी निगरानी रखी जाएगी। कुल 13 हॉट स्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं, जहां वायु गुणवत्ता सामान्य स्तर से अधिक खराब रहती है। इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट वजीरपुर हॉट स्पॉट में शुरू किया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने Drone के ट्रायल की शुरुआत की।
प्रोजेक्ट के लॉन्च के दौरान पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार प्रदूषण को कम करने के प्रयास में जुटी हुई है। विभाग ने दिल्ली में 13 ऐसे हॉट स्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं, जहां वायु गुणवत्ता सामान्य से ज्यादा खराब रहती है। इस बार ड्रोन के जरिए इन हॉट स्पॉट इलाकों की विशेष निगरानी का निर्णय लिया गया है।

ड्रोन से प्रदूषण के कारणों का पता चलेगा
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ड्रोन एक आधुनिक तकनीक है। इसके जरिए समान से प्रदूषण के कारणों का पता लगाया जाएगा और उसके अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे। वजीरपुर क्षेत्र में ड्रोन लगभग 200 मीटर की रेंज में प्रदूषण के कारकों की तस्वीरें ले रहा है। इन तस्वीरों के माध्यम से दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, ताकि इसका अध्यन किया सा सके। ड्रोन लगभग 120 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरता है ताकि आस-पास की इमारतों से टकराने का खतरा न रहे। दिल्ली सरकार की प्रदूषण के खिलाफ यह लड़ाई ड्रोन जैसी तकनीकों के माध्यम से और भी मजबूत होगी।
वीरेंद्र सचदेवा को दी सलाह
हाल ही में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपना विरोध दर्ज कराने को लेकर यमुना नदी में डूबकी लगाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई। इस पर मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी ताकि जल्द से वे स्वस्थ्य हो सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता नौटंकी बंद करें। दिल्ली के निकटतम राज्य हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार है, वे यमुना पर ध्यान नहीं देते। यूपी और हरियाणा से Industrial Waste यमुना में प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली के लोगों को पीने के पानी तक की किल्लत हो रही है।
आगें उन्होंने कहा कि मैं भाजपा शासित राज्यों से अनुरोध करता हूं कि नौटंकी कम करें। प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठाएं। अगर उनके नौटंकी से प्रदूषण कम होता है तो करें।












Click it and Unblock the Notifications