दिल्ली मंत्री आतिशी ने बताया- लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले मनीष सिसोदिया को क्यों नहीं मिली बेल?
दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा लिए एक्शन को लेकर जमकर केंद्र सरकार को घेरा। आतिशी ने सोमवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की और बताया कि दिल्ली के पूर्व उप मुख्ममंत्री मनीष सिसोदिया, जिन्होंने दिल्ली के लाखों बच्चों को भविष्य संवारा उनके खिलाफ कोई सबूत ना मिल पाने के बावजूद न्यायालय से उन्हें बेल क्यों नहीं मिल पा रही है?

आतिशी जो कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री भी हैं उन्होंने बताया कि आज 26 फरवरी को दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम को जेल गए पूरे एक साल हो गए। मनीष सिसोदिया जिन्होंने शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए दिल्ली के स्कूलों का कायाकल्प कर दिया, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में एक मॉडल के तौर पर होती है। उन्हीं मनीष सिसोदिया को ईडी ने बिना किसी सबूत के बीते एक साल में जेल में बंद कर रखा है।
आतिशी ने कहा मनीष सिसोदिया जिन्हें दिल्ली का बच्चा-बच्चा उनके काम के कारण जानता है, जिन्होंने लाखों बच्चों का भविष्य संवारा उनको कथित शराब घोटाले में पहले सीबीआई और बाद में प्रर्वतनन निदेशालय ने जेल में डाला, जबकि ईडी ने इतनी रेड की लेकिन उनके खिलाफ ईडी को एक भी सबूत आज तक नहीं मिला।
आतिशी ने कहा लोग पूछते हैं कि जब सबूत नहीं मिला तो उन्हें बेल कोर्ट क्यों नहीं दे रहा? तो उसका जवाब ये है कि ईडी ने मनीष सिसोदिया पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया, जिसके तहत बेल मिलना असंभव होता है।
उन्होंने कहा पीएमएलए एक्ट का प्रयोग आतंकवाद रोकने और ड्रग ट्रैफकिेंग को रोकने के लिए होता है लेकिन इसका उपयोग केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें जेल में डालने के लिए कर रही है।
दिल्ली सरकार की मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का प्रयोग आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भेजने और डराने धमकाने के लिए कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications