वांटेड बना Delhi Metro में मास्टरबेट करने वाला शख्स, DCP मेट्रो ने लोगों से मांगी मदद, नंबर भी किया शेयर

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें एक युवक मोबाइल फोन देख रहा था और दिल्ली मेट्रो में मास्टरबेट करता हुआ दिखाई दे रहा था।

Delhi Metro Masturbating

Delhi Metro Viral News: हाल ही में दिल्ली मेट्रो में एक मास्टरबेट करते हुए शख्स का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो पर सवाल उठने लगा था। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा इस घृणित और घिनौनी घटना को उठाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद से इस शख्स की तलाशी अब तेज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस आरोपी को वांटेड की लिस्ट में डाल दिया है। वहीं अब डीसीपी मेट्रो ने उस शख्स की पहचान करने के लिए जनता से मदद मांगी है। दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए नंबर भी साझा किया है।

वांटेड की लिस्ट में चढ़ा मास्टरबेट करने वाला आरोपी
डीसीपी मेट्रो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली मेट्रो में मास्टरबेट करने वाला शख्स अब FIR में वांटेड की लिस्ट में चढ़ गया है। कृपया आईजीआईए मेट्रो के एसएचओ को 8750871326 या 1511 (कंट्रोल रूम) या 112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर सूचित करें। मुखबिर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

दिल्ली महिला आयोग ने भी जारी किया था नोटिस
इस वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी करते हुए लिखा था कि एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें एक आदमी को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से मास्टरबेट करते देखा जा सकता है। यह बिल्कुल घिनौनी हरकत है। मैं दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस शर्मनाक कृत्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी कर रही हूं। मालीवाल ने कहा था कि दिल्ली मेट्रो में ऐसे मामले अधिक से अधिक सामने आ रहे हैं और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Recommended Video

    Delhi Metro: मेट्रो में लड़कों ने पहनी Skirt, लोग हुए हैरान और हो गया वीडियो वायरल| वनइंडिया हिंदी

    क्या था मामला
    दरअसल, दिल्ली मेट्रो का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स एक लड़की की बगल वाली सीट पर बैठकर मास्टबेट करते हुए पाया गया। कुल 27 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में मेट्रो ट्रेन में सवार एक युवक मास्टरबेट करने के साथ-साथ मोबाइल फोन भी देख रहा था। ऐसा लगता है कि जैसे कि वह कोई अश्लील वीडियो देख रहा हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+