होली पर दोपहर 2:30 बजे तक नहीं चलेगी दिल्ली में मेट्रो

नई दिल्ली। शुक्रवार (2 मार्च) को दोपहर 2:30 बजे तक दिल्ली में मेट्रो रेल नहीं चलेगी। 2:30 बजे तक राजधानी में सभी लाइनों पर मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी। 2 मार्च को मेट्रो सेवाएं 2:30 बजे के बाद शुरू होगी और सभी लाइनों पर सर्विस सामान्य रहेगी। 2 मार्च को होली है और देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाती है, ऐसे में मेट्रो कर्मचारी भी दोपहर तक होली की छुट्टी करेंगे। ऐसे में 2 मार्च को दोपहर ढाई बजे के बाद ही मेट्रो से सफर के लिए जाएं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि मेट्रो की सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवा दोपहर 02.30 बजे के बाद से शुरू होगी।आपको बता दें कि होली के मौके पर हर साल डीएमआरसी मेट्रो के टाइम शेड्यूल में परिवर्तन करती है।

Delhi Metro services not available till 2.30 pm on all lines on 2nd March. Metro train services will start at 2.30 pm
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+