Delhi Metro Smart Card: मेट्रो स्टेशन पर नहीं मिल रहे स्मार्ट कार्ड? घबराएं नहीं DMRC ने दी बड़ी राहत
Delhi Metro Smart Card: दिल्ली मेट्रो (DMRC) में स्मार्ट कार्ड की उपलब्धता को लेकर यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के बीच मेट्रो प्रशासन ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। दरअसल, पिछले कुछ समय से नोएडा, बल्लभगढ़ और दिल्ली के कई प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को नया 'मेट्रो स्मार्ट कार्ड' लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
जिस पर अब DMRC ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) पहल का हवाला देते हुए स्थिति स्पष्ट की है दिल्ली मेट्रो के सफर को स्मार्ट बनाने के दावों के बीच यात्री पिछले कुछ समय से 'स्मार्ट कार्ड' न मिलने के कारण परेशान हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर यात्रियों ने शिकायत की है कि बल्लभगढ़, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, चावड़ी बाजार और बदरपुर जैसे स्टेशनों पर काउंटर से नया मेट्रो कार्ड नहीं मिल रहा है।
Delhi Metro Smart Card shortage: यात्रियों की शिकायत, DMRC ने क्या दिया जवाब
एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई कि जब उसने काउंटर पर कार्ड मांगा, तो उसे 'एयरटेल पेमेंट्स बैंक' (Airtel Payments Bank) वाला कार्ड खरीदने को कहा गया। यात्रियों को बताया जा रहा है कि पुराने नीले वाले स्मार्ट कार्ड अब बंद हो रहे हैं।
इस स्थिति ने यात्रियों के बीच भ्रम पैदा कर दिया है कि क्या उनका पुराना कार्ड बेकार हो जाएगा? इन शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव भारत सरकार की नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) पहल के तहत किया जा रहा है।
NCMC Card vs Old Smart Card का क्या है लक्ष्य?
DMRC का 'वन नेशन, वन कार्ड' की ओर बढ़ता कदम माना जा रहा है। सरकार चाहती है कि सभी यात्री धीरे-धीरे NCMC कार्ड (ओपन लूप कार्ड) पर शिफ्ट हो जाएं। इसका फायदा यह है कि एक ही कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो, बस, पार्किंग और यहाँ तक कि रिटेल शॉपिंग के लिए भी किया जा सकेगा। बैंकों की भूमिका अहम है। अब मेट्रो स्टेशनों पर विभिन्न बैंकों (जैसे एयरटेल, पेटीएम, एसबीआई आदि) के सहयोग से NCMC कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पुराने स्मार्ट कार्ड का क्या होगा?
DMRC ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि पुराने कार्ड बंद नहीं हुए हैं। पुराने नीले स्मार्ट कार्ड अभी भी मान्य हैं और फिलहाल सभी स्टेशनों पर उपलब्ध कराए जाने की कोशिश की जा रही है। NCMC की अनिवार्यता नहीं है। हालांकि NCMC को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन पुराने कार्ड धारक अपना कार्ड पहले की तरह इस्तेमाल और रिचार्ज कर सकते हैं।
KYC की जरूरत: नए NCMC कार्ड बैंक से लिंक होते हैं, इसलिए इन्हें लेने के लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी (KYC) की आवश्यकता होती है, जबकि पुराने कार्ड के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं थी।
DMRC Helpline: कार्ड न मिले तो कहां करें शिकायत?
DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि यदि किसी स्टेशन काउंटर पर कार्ड देने से मना किया जाता है या कोई अन्य समस्या आती है, तो वे सीधे स्टेशन प्रबंधक (Station Manager) से संपर्क करें। इसके अलावा, यात्री दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 155370 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications