यात्रियों के ऐसे कपड़े... रातों-रात वायरल हुई लड़की को लेकर दिल्ली मेट्रो ने दिया बयान, क्या होगी कार्रवाई?
DMRC Statement: दिल्ली मेट्रो में बिकिनी पहनने वाली लड़की के वीडियोज वायरल होने के बाद अब DMRC का बयान सामने आया है। मेट्रो कॉर्पोरेशन का कहना है कि यात्रियों को इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

DMRC statement over viral video: दिल्ली में रातों-रात एक लड़की उस वक्त चर्चा में आ गई, जब वो सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद की तरह कपड़े पहनकर मेट्रो में घूमने लगी। लड़की को इस तरह के कपड़े पहने देख लोगों को भी शर्म आ गई। वीडियो वायरल होते ही लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे और उसे उर्फी जावेद से कंपेयर भी करने लगे। दिन ब दिन ये मामला बस बढ़ता ही जा रहा है। अब इस मामले में दिल्ली मेट्रो का बयान भी सामने आया है। जानिये वायरल हो रही इस लड़की के पहनावे को लेकर दिल्ली मेट्रो ने क्या कहा...
बिकिनी पहने मेट्रो में दिखी लड़की
दिल्ली मेट्रो का वायरल वीडियो देखने के बाद लोग उस वक्त बेहद हैरान रह गए, जब एक लड़की अजीबोगरीब और छोटे कपड़े पहनकर आई। लड़की को इस तरह के कपड़ों में देखकर लोगों को भी शर्म आ गई। जहां देखो ये वीडियो छाने लगा। कईयों ने तो इस लड़की को उर्फी जावेद से भी कंपेयर कर दिया। अब मामला बढ़ता देख दिल्ली मेट्रो का इस मसले पर बयान सामने आया है।
DMRC ने जारी किया बयान
अपने बयान में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों से शिष्टाचार बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ऐसा पहनावा ना पहनने का आग्रह किया है, जो अन्य यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाए। डीएमआरसी का ये बयान बिकिनी पहनने वाली उस लड़की के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद आया है, जिसकी तुलना नेटिजन्स ने उर्फी जावेद से की है।
'हमारी अपील है कि सभी यात्री...'
DMRC अपने यात्रियों से अपील करता है कि वे सभी सामाजिक और शिष्टाचार के प्रोटोकॉल का पालन करें, जो समाज में स्वीकार्य हैं। दिल्ली मेट्रो ने अपने बयान में आगे कहा कि यात्रियों को किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए, जो इस तरह के कपड़े पहनते हों, जिससे अन्य यात्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के संचालन और रखरखाव अधिनियम ने धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में अभद्रता को सूचीबद्ध किया है।
बयान में बोली ये बात
बयान में कहा गया कि हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगह में यात्रा करते वक्त कृपया अपनी मर्यादा बनाए रखें। हालांकि यात्रा करते वक्त कपड़ों की पसंद जैसा मुद्दा व्यक्तिगत है लेकिन यात्रियों से अच्छे आचरण और मर्यादा में रहने की उम्मीद की जाती है। बताते चलें कि वायरल हो रही लड़की के पहनावे को लेकर दिल्ली मेट्रो का ये बयान भी अब खूब चर्चा में है।
बिकिनी और मिनी स्कर्ट में दिखी लड़की
लड़की की बात करें, तो वायरल वीडियो में वो बिकिनी और मिनी स्कर्ट में नजर आ रही थी। वायरल वीडियो में बिकिनी पहनने वाली लड़की के बगल में एक और लड़की को मास्क पहने देखा जा सका है। जब लड़की बैठी हुई होती है तो उसके ड्रेस का पता नहीं लगता, लेकिन जैसी ही वो खड़ी होती है, उसके टू पीस आउटफिट को देखने के बाद लोग बेहद हैरानी जताते हैं।
कौन है वायरल हो रही ये लड़की?
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक वायरल हो रही उस लड़की की पहचान रिदम चनाना के रूप में हुई है। दिल्ली मेट्रो में इस तरह के कट आउट कपड़े पहनने के लिए सोशल मीडिया में उसे ट्रोलिंग और लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लड़की ने कहा कि उसे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि लोग क्या कहते हैं। इसके साथ ही उसने ये भी कहा कि वो ना तो उर्फी जावेद से इंस्पायर्ड है और ना ही ये कोई पब्लिसिटी स्टंट था।









Click it and Unblock the Notifications