Delhi Metro Holi Timing: होली पर कितने बजे तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो, जानिए शुरू होने की टाइमिंग
Delhi Metro Holi Timing: राजधानी दिल्ली में होली 2025 के खास मौके पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 14 मार्च को सुबह से दोपहर तक बंद रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की। इस दौरान एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी मेट्रो रूट बंद रहेंगे।
DMRC के अनुसार 14 मार्च को होली पर दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगी। इसके बाद सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी, और उसके बाद मेट्रो सामान्य समयानुसार चलेगी। यात्रियों को इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Delhi Metro की होली पर क्या होगी टाइमिंग?
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक्स पोस्ट में बताया कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। होली के त्यौहार के दिन यानी 14 मार्च, 2025 (शुक्रवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
इस प्रकार 14 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
Delhi Metro: होली के दिन यात्रियों को क्या करना चाहिए?
अगर आप 14 मार्च को मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो सुबह 2:30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो का संचालन फिर से शुरू होगा और सामान्य समयानुसार चलेगा। DMRC ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है।
दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन प्रोजेक्ट में बड़ी उपलब्धि
इधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गोल्डन लाइन परियोजना के चौथे चरण के तहत किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशनों के बीच सुरंग बनाने का काम पूरा कर लिया है। यह सुरंग तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर का हिस्सा है, जो दिल्ली मेट्रो के विस्तार में एक अहम योगदान देगा।












Click it and Unblock the Notifications