Delhi Metro: 17 मई को येलो लाइन पर हर 35 मिनट पर मिलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कश्मीरी गेट और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सेक्शन के बीच येलो लाइन की ट्रेनें 17 मई को नियमित सयम पर नहीं चलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस संबंधी काम के चलते ट्रेनों के शेड्यूल में थोड़ा परिवर्तन किया गया है।
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए सूचना जारी की है। जिसमें बताया है कि 17 मई को 6:25 AM बजे तक येलो लाइन के इस सेक्शन की मेट्रो 35 मिनट के अंतराल पर चलाई जाएगी।

जिसका असर कश्मीरी गेट से सेंट्रल सेक्रेटेरिएट की बीच ऐलो लाइन पर चलने वाली मेट्रो पर पड़ेगा। हालांकि मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम सेंट्रर गुरग्राम और समयपुर बादली, विश्वविद्यालय येलो लाइन के टर्मिनल स्टेशनों की पहली मेट्रो के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
DMRC के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के सेट्रल सेकेटेरिएट से समयपुर बादली स्टेशन की ओर पहली मेट्रो जो 05:45 पर चलती थी वो 05:55 पर चलेगी।
DMRC ने यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए बेहतर विकल्प भी सुझाया है। डीएमआरसी सलाह दी है कि सेट्रल सेक्रेटेरिएट, मंडी हाउस और कश्मीरी गेट स्टेशन से सफर करने वाले यात्री वायलेट लाइन को ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications