Delhi Metro News: ब्लू लाइन पर ठीक हुई सर्विस, काफी देर तक रुक-रुक कर चल रही थी मेट्रो ट्रेनें
Delhi Metro News: ब्लू लाइन ठीक हुई सर्विस, काफी देर तक रुक-रुक कर चल रही थी मेट्रो ट्रेनें
नई दिल्ली, 09 जुलाई: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार सुबह 11.30 पर जानकारी दी है कि ब्लू लाइन रूट पर अब मेट्रो सर्विस ठीक हो गई। डीएमआरसी ने बताया है कि ब्लू लाइन पर मेट्रो ट्रेनें की रफ्तार सामान्य गति से चल रही है। असल में शुक्रवार की सुबह नोएडा और गाजियाबाद से द्वारका मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाली ब्लू लाइन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस रूट पर काफी देर तक मेट्रो ट्रेनें रुक-रुक कर चल रही थी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार 10 बजकर 56 मिनट पर बताया कि ब्लू लाइन पर सर्विस में दिक्कतें आ रही हैं। ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 और राजेंद्र प्लेस के बीच सेवाओं में देरी हो रही है।
Blue Line Update
Normal services have resumed. https://t.co/xXGINGTFVT
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) July 9, 2021
इसके अलावा उत्तम नगर स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण उत्तम नगर वेस्ट स्टेशन से द्वारका स्टेशन के बीच सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सर्विस में देरी हो रही थी। बाकी अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य रूप से चालू है। इसके बाद लगभग आधे घंटे बाद डीएमआरसी ने अपडेट दिया कि ब्लू लाइन पर सर्विस सामान्य रूप से चलने लगी है।
गौरतलब है कि फरवरी 2021 में भी ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी आई थी। जिसके बाद लगभग 2 घंटे के लिए सर्विस प्रभावित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications