दिल्ली में MCD स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव आज, एलजी के निर्देश पर आप का हल्लाबोल
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने गुरुवार को एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की खाली सीटों पर आज यानि 27 सितंबर को चुनाव कराने का निर्देश दिया है। एलजी के निर्देश के अनुसार चुनाव दोपहर 1 बजे होगा। अडिशनल कमिश्नर जितेंद्र यादव चुनाव के पीठासीन अधिकारी होंगे।
एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी है। लगभग 21 महीनों से स्थायी समिति का पूर्ण रूप से गठन नहीं हुआ है, जिससे महत्वपूर्ण नगरपालिका मामलों पर निर्णय लेने में बाधा आ रही है।

पहले टल गया था चुनाव
चुनाव को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब मेयर शेली ओबेरॉय ने पार्षदों की सुरक्षा जांच को लेकर चिंता जताते हुए चुनाव को 5 अक्टूबर तक टाल दिया। इस स्थगन के कारण खासा हंगामा हुआ।
खास तौर पर भाजपा पार्षदों के बीच, जिन्होंने इस फैसले का कड़ा विरोध किया। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह चुनाव से भाग रही है और जानबूझकर इसमे देरी कर रही है।
18 सीटें खाली
यह चुनाव भाजपा और आप दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्तमान में भाजपा के पास स्थायी समिति में नौ सीटें हैं और आप के पास आठ सीटें हैं। भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत द्वारा पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनने के लिए इस्तीफा देने के बाद 18वीं सीट खाली हुई।
एलजी का निर्देश
आगामी चुनाव की प्रक्रिया की देखरेख के लिए अतिरिक्त आयुक्त जितेन्द्र यादव को नियुक्त किया गया है, ताकि इसकी अखंडता सुनिश्चित की जा सके। एलजी ने आदेश दिया है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया जाए और मतपत्र की गोपनीयता बनाए रखने के लिए हॉल के अंदर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए।
आप ने खोला मोर्चा
AAP पार्षदों ने मतदान कक्ष में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने पर आपत्ति जताई और धरना दिया। मेयर ओबेरॉय और उनके समर्थकों ने तर्क दिया कि फोन पर प्रतिबंध लगाना और पार्षदों की तलाशी लेना अशोभनीय और अलोकतांत्रिक है।
#WATCH | Delhi Mayor Shelly Oberoi says, "The order issued by the MCD Commissioner on the order of the LG last night that at 1 pm the election of Standing Committee member will be done. This order is illegal and unconstitutional. LG has no power to interfere in the functioning of… pic.twitter.com/ddYxlXYoLX
— ANI (@ANI) September 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications