MCD Results 2022: इस वार्ड पर रहा जीत का सबसे कम मार्जिन, जानें किस पार्टी के खाते में गई ये सीट

सीआर पार्क से आप उम्मीदवार आशू ठाकुर ने 44 वोट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बीजेपी को बहुत ही कम मार्जिन से हरा दिया है।

बीजेपी और आम आदमी पार्टी

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) ने सालों से एमसीडी की कुर्सी पर बैठी बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। आप की झाड़ू जबरदस्त चली है। 15 साल से बीजेपी एमसीडी की कुर्सी पर काबिज थी, इस बार आप की आंधी में बीजेपी उड़ गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे आप की सबसे बड़ी जीत बताई है।

चर्चा में यह वार्ड

वहीं, इस बीच एक वार्ड काफी चर्चा में आ गया है। कालकाजी विधानसभा के चितरंजन पार्क के वार्ड से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आशू ठाकुर ने महज 44 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने सबसे कम मार्जिन से जीतने वाली उम्मीदवार बनी है। आशू ठाकुर ने बीजेपी उम्मीदवार को महज 44 वोटों से हराया है। जिसकी वजह से इस सीट की खूब चर्चा हो रही है। चित्तरंजन पार्क (वार्ड 171) में आम आदमी पार्टी के आशु ठाकुर ने 10,443 वोट दर्ज किए। भाजपा की कंचन चौधरी को 10,399 वोट मिले।

कांग्रेस की बेहद बुरी स्थिति

दिल्ली नगर निगम के कुल 250 सीटों पर मतदान कराया गया। यहां सामान्य बहुमत के लिए कम से कम 126 वार्ड में जीत जरूरी है और आम आदमी पार्टी ने यह आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। बीजेपी इससे काफी पीछे है। कांग्रेस का तो आंकड़ा दहाई अंकों में भी नहीं पहुंच पा रहा है। अगर वोट शेयर के हिसाब से देखें तो आम आदमी पार्टी को जहां 42% से अधिक वोट मिले हैं, वहीं भाजपा का ग्राफ 39% से अधिक रहा है। कांग्रेस को करीब 12% वोट मिलते नजर आ रहे हैं।

जीत के बाद क्या बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, इतनी बड़ी जीत, इतनी शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव और परिवर्तन के लिए दिल्ली को लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे और भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की जिम्मेदारी भी हमें दे दी। जो भी जिम्मेदारी उन्होंने हमें दी। हमने लाखों करोड़ों बच्चों का भविष्य बनाया। हमने लोगों के इलाज का इंतजाम किया। लोगों ने हमें बिजली की जिम्मेदारी दी तो हमने बिजली को सुधारा। आज दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे को सफाई की जिम्मेदारी दी है तो हम उसे पूरा करेंगे। आपके प्यार और विश्वास का ऋण चुका नहीं पाऊंगा। मैं आपके भरोसे को कायम रखूं ऐसी हमारी कोशिश रहेगी।यह भी पढ़ें- एमसीडी जीतने के बाद क्या AAP को मिलेगा दिल्ली पर फुल कंट्रोल?

यह भी पढ़ें- MCD Results 2022: अपना इलाका भी नहीं बचा पाए दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता, AAP ने किया तीनों वॉर्ड अपने नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+