दिल्ली में तीनों MCD का विलय, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, AAP ने कहा बीजेपी को सता रहा हार का डर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक करने की मंजूरी दी गई है। बता दें कि साल 2012 में नगर निगम चुनाव से पूर्व दिल्ली नगर निगम को तीन, उत्तर नगर निगम और पूर्व नगर निगम शामिल था।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तारीखों की घोषणा को टालने को देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था। उन्होंने कहा कि "यह पहली बार था जब केंद्र ने राज्य चुनाव आयोग को चुनाव स्थगित करने के लिए लिखा था"।
उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी 7-8 साल से केंद्र में है। अगर उन्हें सीएम केजरीवाल ने पूछा था कि तीनों निकायों को मिलाना था, तो इतने सालों में उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? एमसीडी चुनावों की तारीखों की निर्धारित घोषणा से ठीक एक घंटे पहले चुनाव आयोग को क्यों लिखें।
साल 2012 में नगर निगम को तीन हिस्सों में बांटते वक्त ये तर्क दिया गया था कि ऐसा करने से नगर निगम के कामकाज में सुधार लाया जा सकेगा और ये प्रभावी तरीके से जनता को सेवाएं दे सकेंगी। हालांकि इसके बाद कुछ खास सुधार नहीं हुआ और निगम वित्तीय संकट में फंस गया। इसके चलते कर्मचारियों तक को वेतन देने में परेशानी शुरू हो गई। इसके वजह से नगर निगम के कर्मचारी कई बार हड़ताल पर गए।












Click it and Unblock the Notifications