Delhi mayor election : बिना मेयर चुने हंगामे के बीच MCD हाउस लगातार तीसरी बार स्थगित
दिल्ली में आज सोमवार को तीसरी बार मेयर चुनाव नहीं हो पाया। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच हुए हंगामे की वजह से सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Delhi mayor election 2023 LIVE Update: दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव के दौरान एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में आज सोमवार फिर से भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच हंगाम हुआ। हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। पहले सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया और फिर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले 6 जनवरी और 25 जनवरी को दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर सदन में हंगामा हो चुका है। दिसंबर 2022 में हुए दिल्ली एमसीडी के चुनावों में केजरीवाल की आप ने भाजपा को हराया था।
दिल्ली मेयर चुनाव की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ
LIVE Feed
दिल्ली: हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव के दौरान एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
#WATCH | MCD mayor election called off for the third time after ruckus in the Delhi assembly session pic.twitter.com/BeIWs05NOt
— ANI (@ANI) February 6, 2023
आप पार्षदों ने MCD के पीठासीन अधिकारी को लिखा पत्र
आप पार्षदों ने एमसीडी के पीठासीन अधिकारी को पत्र लिखकर 6 फरवरी को होने वाले मतदान में एल्डरमैन को वोट देने से रोकने की मांग की है। आप नेताओं ने अपने पत्र में कहा है कि एल्डरमैन या मनोनीत पार्षद कानून के मुताबिक मतदान नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications