16 फरवरी को मिल सकता है दिल्ली को नया मेयर, चौथी बार होगी कोशिश

दिल्ली को 16 फरवरी को नया मेयर मिल सकता है। 16 फरवरी को चौथी बार मेयर के चुनाव के लिए सदन को बुलाया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी नेमेयर का चुनाव संपन्न कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

lg

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एमसीडी के अगले सत्र की मंजूरी दे दी है। 16 फरवरी को एमसीडी की अगली बैठक होगी, जिसमे मेयर का चुनाव होगा। इससे पहले 3 बार मेयर का चुनाव संपन्न कराने की कोशिश हुई है लेकिन तीनों ही बार यह प्रक्रिया विफल हो गई। एक बार फिर से दिल्ली सरकार ने मेयर पद पर चुनाव का प्रस्ताव सामने रखा, जिसे एलजी ने स्वीकार कर लिया। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव संपन्न कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, इसपर 13 फरवरी को सुनवाई होगी।

पीठासीन अधिकारी ने चयनित सदस्यों को मेयर पद के चुनाव में वोट करने की अनुमति दी थी, जिसे आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इससे पहले 6 जनवरी, 24 जनवरी और 6 फरवरी को मेयर पद पर चुनाव के लिए एमसीडी का सत्र बुलाया गया लेकिन आप और भाजपा के बीच तनातनी के चलते यह चुनाव संपन्न नहीं हो सका। पहली बैठक में आप और भाजपा के पार्षदों के बीच बहस की वजह से चुनाव नहीं हो सका, दूसरी बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। तीसरी बैठक में दोनों दलों के पार्षदों के बीच झगड़े की वजह से 45 मिनट के भीतर ही सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था।

ऐसे में हर किसी की नजर चौथी बार होने जा रही बैठक पर बनी है, देखने वाली बात है कि क्या इस बार मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव संपन्न हो पाता है या नहीं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी नजर होगी कि क्या मनोनीत पार्षद वोट डाल सकते हैं या नहीं। अगर हां तो उन्हें पहले अनुमति मिलेगी या बाद में। बता दें कि आप की ओर से मेयर पद की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने मेयर का चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली नगर निगम के प्रोटेम स्पीकर को नोटिस जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+