Delhi MCD Mayor Election: आज मिल सकता है दिल्ली को नया मेयर

दिल्ली एमसीडी के नए मेयर को चुनने का आज एक बार फिर से प्रयास होगा। इससे पहले मेयर के चयन के दौरान सदन में काफी हंगामा हुआ था। देखने वाली बात है कि क्या आज दिल्ली को अपना नया मेयर मिलता है।

delhi mayor

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम में आज एक बार फिर से मेयर का चुनाव होने जा रहा है । जिस तरह से इससे पहले 6 जनवरी को मेयर के चुनाव में हंगामा देखने को मिला था उसके बाद एक बार फिर से आज सदन में हंगामा होने के आसार हैं। पिछली बार हुए हंगामे की वजह से मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं हो सका था। जिस तरह से मनोनीत सदस्यों को निर्वाचित सदस्यों से पहले शपथ दिलाई जा रही थी उसका आम आदमी पार्टी ने विरोध किया। जिसके बाद काफी विवाद बढ़ गया और सदन की कार्रवाई को अगली तारीख के लिए टाल दिया गया था।

आज होने वाली एमसीडी की बैठक से पहले जो एजेंडा जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि पहले निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय और आशु ठाकुर मेयर पद की दावेदारी कर रहे हैं जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मेयर पद की रेस में शामिल हैं। बता दें कि इस बार दिल्ली एमसीडी को महिला मेयर मिलेगी। उपमहापौर की बात करें तो इस रेस में आप की ओर से मोहम्मद इकबाल और भाजपा की ओर से जलज कुमार के बीच मुकाबला है।

मेयर व डिप्टी मेयर के अलावा आज एमसीडी के स्थायी सदस्यों की समिति का भी चुना जाएगा। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली एमसीडी में 15 साल के बाद भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस बार पूरी दिल्ली का सिर्फ एक महापौर होगा। 4 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसमे 250 सीटों में से 134 पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी जबकि भाजपा को 104 सीटों पर। इसके साथ ही 15 साल से एमसीडी पर भाजपा का शासन खत्म हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+