MCD Elections: दिल्ली नगर निगम चुनावों में 57 हजार से ज्यादा वोटर्स ने दबाया NOTA
राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के मुताबिक दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 में नोटा के लिए 57,545 बटन दबाए गए हैं, जो पिछले चुनाव की तुलना में 8,310 वोट अधिक हैं। 2017 के निकाय चुनाव में नोटा के लिए 49,235 वोट डाले गए थे।

Delhi MCD Elections Results 2022: आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम (MCD) का चुनाव जीत चुकी है। 15 सालों से दिल्ली एमसीडी में शासन कर रही बीजेपी 104 सीटों पर सिमट गई। दिल्ली नगर निगम चुनावों में इस बार 57 हजार से अधिक वोटर्स ने नोटा का बटन दबाया है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (डीएसईसी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल दिल्ली नगर निगम के चुनावों के दौरान नोटा के विकल्प के लिए 57,000 से अधिक वोट डाले गए थे, जो पांच साल पहले हुए चुनाव से 8 हजार अधिक हैं। दिल्ली में 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ हुआ था।
दिल्ली निकाय चुनावों में डाले गए 7,335,825 वोटों में से 57,545 मत यानी 0.78% वोट नोटा के लिए था। 2017 में हुए दिल्ली एमसीडी चुनावों में कुल 7,136,863 वोट डाले गए थे, जिसमें से 49,235 वोट यानी 0.69% नोटा के लिए थे।
NOTA से भी कम मिला इन पार्टियों को वोट
इस साल नोटा के लिए डाले गए कुल वोट कई राजनीतिक दलों से ज्यादा हैं, जिन्होंने सभी वार्डों पर चुनाव नहीं लड़ा था।
जैसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 14,890 वोट (0.20%) मिले हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), जो लगभग दिल्ली में एक वार्ड हासिल करने में कामयाब रही, को 45,628 वोट (0.62%) मिले हैं। जनता दल (यूनाइटेड) को 11,480 वोट (0.16%) मिले हैं।
किस वार्ड में सबसे अधिक और कहां सबसे कम हुई वोटिंग
2022 के एमसीडी चुनावों में सबसे अधिक मतदान 65.72 प्रतिशत वार्ड संख्या 05 बख्तावरपुर में दर्ज किया गया था। जबकि सबसे कम मतदान प्रतिशत 33.74 प्रतिशत वार्ड नंबर 145 एंड्रयूज गंज में दर्ज किया गया था।
2017 के चुनावों में दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अधिकार क्षेत्र में नोटा के लिए कुल 19,190 (0.71%) वोट दर्ज किए गए थे। जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में यह आंकड़ा 19,762 (0.74%) था, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में यह 10,283 (0.58%) था।
सही साबित हुआ एग्जिट पोल
एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनावों में जीत रही थी। इस जीत के साथ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अब दिल्ली सरकार और शहर-राज्य के नगर निगम का एक साथ नेतृत्व करेगी। एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को हुआ था और मतगणना बुधवार 07 दिसंबर को हुई।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications