Delhi MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव के चलते रविवार को बंद रहेंगे सभी बाज़ार

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (सीटीआई) ने शनिवार को जानकारी दी कि एमसीडी चुनाव के चलते 3 दिसंबर को दिल्‍ली की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

delhi

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के चलते रविवार को राजधानी के सभी बाजार बंद रहेंगे। ये जानकारी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (सीटीआई) ने दी। सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा एमसीडी चुनाव के दिन छुट्टी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी इसलिए हमने एसोसिएशन के साथ बैठक करने के बाद ये निर्णय लिया है।

रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (सीटीआई) ने आज जानकारी दी कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने एएनआई को बताया "चुनाव आयोग द्वारा एमसीडी चुनाव के दिन छुट्टी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

बाजार खुलने को लेकर भ्रमित थे दुकानदार

अध्‍यक्ष ने कहा कल छुट्टी होगी या नहीं इसको लेकर दुकानदारों में भ्रम की स्थिति थी इसलिए विक्रेताओं को भ्रम को दूर करने के लिए हम ये जानकारी दे रहे हैं। गोयल ने कहा थोक बाजारों में, रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है लेकिन करोल बाग, गांधी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, कमला नगर, साउथ एक्सटेंशन, शाहदरा जैसे खुदरा बाजार, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतम पुरा आदि रविवार को खुले रहते हैं। बाजार संघों और सीटीआई ने पारस्परिक रूप से बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया। बृजेश गोयल ने बताया सीटीआई ने बाजारों के यूनियन नेताओं के साथ बातचीत की और हम सभी ने पारस्परिक रूप से 4 दिसंबर को सभी थोक और खुदरा बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया।

13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं

बता दें दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को होने वाले निकाय चुनाव के लिए 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं। 250 वार्डों वाले एमसीडी चुनाव रविवार को होंगे और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+