Delhi Civic Body Poll: दिल्ली MCD चुनावों की तारीखों का आज ऐलान, शाम 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Delhi Civic Body Poll: दिल्ली MCD चुनावों की तारीखों का आज ऐलान, शाम 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Delhi civic body MCD election poll dates: दिल्ली में राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा राजधानी में नगर निकाय चुनावों (एमसीडी) की तारीखों की आज शुक्रवार को घोषाणा की जा सकती है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य चुनाव आयोग एनसीटी दिल्ली की आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमसीडी चुनावों (delhi mcd election) के तारीख की घोषणा की संभावना है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम 4 बजे निगम भवन, कश्मीरी गेट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी।
Recommended Video

दिल्ली में अब 250 नगरपालिका वार्ड हैं, जो पहले 272 था। दिल्ली में हाल ही में तीन नगर निगमों के विलय किया गया था। फिलहाल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भाजपा के पास है। इस बीच, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा लगातार एक दूसरे पर नगर निगम के मुद्दों को लेकर आरोप लगा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "लोग जानते हैं कि आप को स्कूलों और अस्पतालों के लिए जिम्मेदार बनाया गया था, जो अब बदल गए हैं। अब लोगों ने हमें स्वच्छता की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। वे लोगों की इच्छा को दबा नहीं सकते।"
दिल्ली लैंडफिल साइट, कचरा और प्रदूषण, यमुना की सफाई, एमसीडी चुनावों में प्रमुख मुद्दों में से एक है। भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लगातार गुजरात दौरे को लेकर उन पर निशाना साधती रही है। भाजपा दावा करती रही है कि केजरीवाल यमुना में प्रदूषण और वायु प्रदूषण सहित शहर के मुद्दों पर आंखें मूंद रहे हैं।
भाजपा का कहना है कि केजरीवाल से दिल्ली तो संभल नहीं रही है और वह गुजरात का दौरा करते रहते हैं। बता दें कि गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी इस बार किस्मत आजमा रही है। गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है। गुजरात में चुनाव 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगी और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications