दिल्ली के कई इलाकों का मेयर शैली ओबरॉय ने किया निरीक्षण, सफाई के दिए निर्देश

दिल्ली में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर एमसीडी लगातार काम कर रही है। शहर की मेयर डॉक्ट शैली ओबरॉय ने बुधवार को सिटी एसपी जोन के वार्ड नंबर 78 में बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को नागरिक सुवाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इलाके में फुटपाथों पर अतिक्रम को हटाना चाहिए, शौचालयों की निरंतर सफाई होनी चाहिए।

मेयर ने कहा कि स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो, सफाई के काम को इस तरह से किया जाए। बंसी कोयले वाली गली में स्थि दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय का दौरा करने पहुंचे शैली ओबरॉय ने कहा कि विद्यालय भवन की मरम्मत होनी चाहिए। साथ ही चावड़ी बाजार का भी उन्होंने निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की समस्या को सुना।

Shelly Oebroi

यहां लोगों ने मेयर को अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि यहां गंदगी से काफी दिक्कत होती है। जिसके बाद शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इसके बाद मेयर सीताराम बाजार और अजमेरी गेट मार्केट पहुंची और यहां पर अतिक्रम को हटाने का निर्देश दिया।

निगम के स्कूलों की स्थिति को बेहतर करने के लिए मेयर शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसके सुधार के लिए हर संभव कदम उठाने की जरूरत है। पुराने भवनों की मरम्मत का काम करना और नए स्कूलों का निर्माण करना आम आदमी पार्टी की सरकार की प्राथमिकता है। मेयर ने कहा कि स्कूलों भवनों की मरम्मत की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+