दिल्ली मेयर चुनाव में निर्विरोध जीते AAP के डिप्टी मेयर उम्मीदवार, जानिए कौन है आले मोहम्मद इकबाल?

आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल के निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दरअसल, बीजेपी की डिप्टी मेयर प्रत्याशी सोनी पांडेय ने भी अपना नाम वापस ले लिया था।

Aaley Muhammad Iqbal

Delhi Mayor Election Result: दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। बुधवार को पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल ने शैली ओबरॉय के निर्विरोध महापौर निर्वाचित किए जाने की घोषणा की। इसके बाद मेयर शैली एमसीडी सदन की चेयर पर लौटीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल के निर्विरोध निर्वाचित होने का ऐलान किया। क्योंकि बीजेपी की डिप्टी मेयर प्रत्याशी सोनी पांडेय ने भी अपना नाम वापस ले लिया।

पिता 6 बार से रहे विधायक, बेटे ने लहराया परचम

साल 2012 से आले मोहम्मद इकबाल का लगातार पार्षद सीट पर दबदबा कायम रहा है। साल 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इन्होंने 17 हजार 134 वोटों से अंतर से आम आदमी पार्टी का परचम लहराया था। आले मोहम्मद इकबाल दिल्ली के वार्ड 76 चांदनी महल से पार्षद हैं। खास बात यह है कि इनके पिता शोएब इकबाल 6 बार के विधायक रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। शोएब इकबाल दिल्ली के सबसे तजुर्बेदार विधायकों में से एक हैं।

क्या कहती है एडीआर रिपोर्ट?

वहीं, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की मानें तो आले मोहम्मद इकबाल ने साल 2010 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से इंटर पास किया है। इसके साथ ही कागजों में 85 लाख की संपत्ति दिखाई है। इनके ऊपर धारा 186, 353, 342, और 34 के तहत दरिया गंज में एक मुकदमा 2020 में दर्ज हुआ था। मामला तीस हजारी कोर्ट में है। हालांकि, अभी तक आरोप तय नहीं हो सके हैं। किसी भी तरह की कोई अपील भी नहीं है। इन्होंने आईटीआर में 4, 53,600 कुल आय दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+