दिल्ली मेयर कौन होगा?, जानिए BJP सांसद मनोज तिवारी ने क्या कहा

दिल्ली का मेयर किस पार्टी का होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने जवाब दिया है।

Manoj Tiwari

Recommended Video

    Delhi Mayor चुनाव की प्रक्रिया कैसे होती है, BJP AAP को कैसे दे सकती है मात | वनइंडिया *News

    Delhi MCD: दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम सभी के सामने आ गए है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतक एमसीडी पर कब्ज जमा लिया है। तो वहीं, पिछले 15 सालों से दिल्ली नगर निगम पर राज कर रहे भाजपा को केवल 104 सीटों पर संतोष करना पड़ा रहा है। लेकिन, अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि दिल्ली का मेयर किस पार्टी का होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने जवाब दिया है।

    दरअसल, आजतक के एक कार्यक्रम में जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि क्या दिल्ली का मेयर बीजेपी का होगा? तो मनोज तिवारी ने कहा अभी कुछ भी हो सकता है। दिल्ली के मेयर को पार्षद चुनेंगे। बीजेपी के 104 पार्षदों के साथ, सांसद भी वोट करेंगे और एल्डरमैन भी वोट करेंगे। बाद में आंकड़ा बदल भी सकता है, इसलिए मेयर चुनाव में कुछ भी हो सकता है। इस दौरान मनोज तिवारी ने बड़ा खुलासा भी किया।

    मनोज तिवारी ने कहा, 'आम आदमी पार्टी के जीते हुए पार्षद उन्हें फोन कर रहे हैं कि यहां तो गड़बड़ है और वो हमसे मिलना चाहते हैं। लेकिन, हमने उनसे कहा कि अभी वहीं रहिए। हमें नहीं मिलना, जो करना है उधर ही करना।' इस दौरान मनोज तिवारी ने आम आमदी पार्टी को बैनर वाली पार्टी करार दिया। तिवारी ने कहा कि वो बैनर वाली पार्टी है और उसी तरह टंगी रहेगी, जमीन पर हम ही हैं।

    2025 में हम मांगे MCD का हिसाब
    मनोज तिवारी ने कहा कि 2025 में हम उनसे दिल्ली और एमसीडी दोनो का हिसाब मांगेंगे। तब वो नहीं कह पाएंगे कि एमसीडी ने ये काम नहीं किया, क्योंकि अब दिल्ली में उनकी एमसीडी और सरकार दोनों हैं। इस दौरान मनोज तिवारी से पूछा गया कि आपके लोकसभा क्षेत्र में आप ने ज्यादा सीटें जीतीं तो उन्होंने कहा कि हमारी लोकसभा में बीजेपी ने 21, आप ने 15 और कांग्रेस ने चार सीटें जीती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+