दिल्ली मेयर चुनाव से पहले फिर हंगामा, 'आप' सदस्य बोले- धांधली बर्दाश्त नहीं, जानिए 10 अहम बातें

दिल्ली मेयर चुनाव एक बार फिर हंगामा हुआ। मंगलवार को मेयर चुनाव दूसरा मौका था, जब मेयर पद के लिए मतदान सदन में हंगामे के बाद टाल दिया गया।

Delhi Mayor election

Delhi Mayor Election: दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर दूसरी बार सदन में हंगामा देखा गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) के सदस्यों ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बढ़ते हंगामे को देखते हुए मतदान टाल दिया गया। बता दें की 15 साल बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली एमसीडी पर आम आदमी पार्टी का कब्जा होने जा रही है। दिल्ली नगर निगम के इतिहास में पहला मौका हौ जब तीन निकायों के एक में विलय के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी सत्ता करीब है। चुनावी आंकडों का ध्यान में रखते हुए बात की जाए इस बार दिल्ली में 'आप' के मेयर बनने की अत्यधिक संभावना है। मेयर पद के लिए आप की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय हैं। जबकि भाजपा ने शैली के खिलाफ रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए 'आप' के आले मोहम्मद इकबाल और भाजपा से कमल बागरी को मौका मिला है।

आइए जानते हैं कि मंगलवार को दिल्ली एमसीडी चुनाव के लेकर सदन में क्या- क्या घटित हुआ?

  1. सदन में शुरुआत 249 पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ हुई। लेकिन जैसे ही सभी पार्षदों ने शपथ ली हंगामा शुरू हो गया। सदन में हंगामा इतना बढ़ गया कि आगे की कार्यवाही मुश्किल हो गई। मौजूद पीठासीन अधिकारी ने महापौर के चुनाव की नई तारीख की घोषणा होने तक सदन को स्थगित कर दिया।
  2. मेयर का मतदान स्थगित होने बाद हाई ड्रामा दिखा। 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, " आम आदमी पार्टी पार्षद चैंबर नहीं छोड़ेंगे। पीठासीन अधिकारी को आना चाहिए और महापौर चुनाव के लिए आगे की कार्यवाही करनी चाहिए।"
  3. शपथ ग्रहण के बाद सदन के नेता मुकेश गोयल ने पीठासीन अधिकारी सत्य शर्मा से अपील की कि वे मनोनीत सदस्यों (एल्डरमेन) को चुनाव के दौरान चेंबर में बैठने की अनुमति न दें। जिसके बाद हंगामे की शुरुआत हो गई।
  4. 'आप' ने 6 जनवरी को दावा किया था कि ऐसा एल्डरमेन को "मेयर चुनावों में वोट देने" और भाजपा का पक्ष लेने की अनुमति देने के लिए किया गया था। आम आदमी पार्टी के इन आरोपों का दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना खंडन किया था।
  5. आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच 6 जनवरी को सदन में हाथापाई हुई थी। नौबत यहं तक आ गई की पार्षद फर्नीचर को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे थे।
  6. मंगलवार को भाजपा विधायक अजय महावर ने सदन में आप के हंगामे पर सवाल उठाया और एक वीडियो संदेश शेयर कर कहा कहा: "सत्र शुरू होते ही एलडरमैन का मतदान हो गया ... लेकिन इसका क्या मतलब था।" आप ने पिछली बार हल्ला मचाया था?" भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, "हम आम आदमी पार्टी की तरह राजनीति नहीं करते। मैं कामना करता हूं कि चुनाव शांतिपूर्वक हो... जो भी मेयर उम्मीदवार जीतता है, उसे दिल्ली के लोगों के लिए काम करना चाहिए।"
  7. आम आदमी पार्टी ने इस बार अपने चुनावी घोषणा पत्र में वायु प्रदूषण और अन्य मुद्दों के अलावा, नागरिक निकाय का कार्यभार संभालने के बाद लैंडफिल साइटों की समस्या का हल करने का वादा किया है।
  8. मेयर चुनाव के दिन भी आप सरकार का एलजी पर हमला जारी रहा। "माननीय एलजी का हर मामले पर निर्वाचित सरकार को दरकिनार करने के अति-उत्साह ने एक संकट की स्थिति पैदा कर दी है, जिसमें राज्य के खिलाफ गंभीर अपराध करने के आरोपी कई लोग छूट सकते हैं।
  9. दिल्ली नगर निगम के चुनाव में कई वर्षों बाद किसी महिला को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा गया है। दरअसल, दिल्ली महापौर का पद रोटेशन के आधार पर पांच वर्षों के लिए होता है। पहला साल महिलाओं के लिए, दूसरा ओपन कैटेगरी के लिए, तीसरा रिजर्व कैटेगरी के लिए और बाकी दो साल ओपन कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है।
  10. 250 पार्षदों के अलावा, दिल्ली के 14 विधायक और 10 दिल्ली के सांसद मेयर के लिए इलेक्टोरल कॉलेज बनाते हैं। कुल मिलाकर, 274 मतदाता हैं और AAP के पास 150 सदस्यों का समर्थन है जबकि भाजपा के पास 113 सदस्य हैं। जबकि कांग्रेस के नौ पार्षद हैं और दो निर्दलीय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+