Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Good news: दिल्‍ली में तीन साल बाद लगने जा रहा Mango festival, आम प्रेमी नोट कर लें तारीख और प्‍लेस

दिल्‍ली में तीन साल बाद लगने जा रहा Mango festival, आम प्रेमी हैं तो जानें समय और प्‍लेस

Delhi Mango Festival: दिल्‍लीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि जल्‍द ही राजधानी में तीन साल बाद आम महोत्‍सव लगने जा रहा है। फलों के राजा कहे जाने वाले आम के इस फेस्टिवल में देश भर के 300 से अधिक वैराइटी के आम लोगों को देखने को मिलेंगे।

delhi-mango-festival

दिल्‍ली में ये 32वां आम महोत्‍सव आयोजित किया जा रहा है। पिछले तीन सालों से कुछ कारणों से ये आम महोत्‍सव नहीं आयोजित किया लेकिन इस बार मैंगो लवर्स को मायूस होने की जरूरत नहीं हैं क्‍योकि इस फेस्टिवल में आपको इतनी वैराइटी के आम खाने को मिलेंगे जिनका स्‍वाद आपने शायद ही पहले कभी चखा होगा। तो आइए जानते हैं दिल्‍ली आम महोत्‍सव की तारीख, समय और जगह।

आयोजकों का दावा है कि इस बार का आम महोत्‍सव दिल्‍लीवासियों का खुश कर देगा। आम के प्रति प्रेम रखने वालों के लिए देश भर के 300 से अधिक आम की किस्मों के प्रदर्शन होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से आम उत्पादक अपने आम के साथ इसमें हिस्‍सा ले रहे हैं।

जानें दिल्‍ली आम महोत्‍सव की तारीख, समय और प्‍लेस

स्‍थान- दिल्ली हाट, जनकपुरी

तारीख- 7 जुलाई से 9 जुलाई

समय: सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक

निकटतम मेट्रो स्टेशन: ब्लू लाइन पर जनकपुरी (ईस्‍ट)।

सहारनपुर के ये मशहूर आम उत्‍पादक भी ले रहे हैं हिस्‍सा

दिल्‍ली की जनकपुरी हाट में तीन दिन तक आयोजित होने जा रहे इस आम महोत्‍सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आम उत्पादक अपनी पसंदीदा आम के साथ पहुंच रहे हैं। इस महोत्‍सव में उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर के आम उत्पादक रामवीर सिंह चौहान लगभग 400 ग्राम वजन वाली लंगड़ा आम की किस्म पेश करेंगे। ये अपने आम का नाम योगी आम रखना चाहते हैं।
उन्‍होंने कहा "मैं इस वर्ष आम महोत्‍सव में भाग लेने के लिए लगभग 80 प्रकार के आम ला रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि रामकेला, लंगड़ा और चौंसा प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान हासिल करेगा।

रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि लगभग 25 साल हो गए हैं जब मैं 1980 के दशक के अंत में शुरू हुए इस महोत्सव में भाग ले रहा हूं। दिल्ली में लोग दर-दर से आते हैं हमारे स्टॉल पर आम देखें। पिछले कुछ सालों से कोविड की वजह से त्योहार नहीं हुआ तो हम लोगों ने बहुत मिस किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+