शराब पीने को नहीं दिए 20 रुपए, सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या

बड़े भाई ने शराब के लिए पैसे मांगने का बात कहते हुए छोटे भाई डांट दिया तो उसे बड़े भाई का रुपए देने से इंकार और डांट इतनी नागवार गुजरी कि वो रसोई से चाकू लाया और भाई का कत्ल कर दिया।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक युवक के सगे भाई की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से इसलिए गोद डाला क्योंकि वो उससे शराब पीने को 20 रुपए मांग रहा था और बड़े भाई ने इंकार कर दिया। मामला दिल्ली के खड्डा कालोनी इलाके का है। बड़े भाई का हत्या के आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पीने को नहीं दिए 20 रुपए, बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या

पुलिस ने बताया कि रविवार रात को एक युवक के चाकू से घायल होकर अस्पताल में आने की बात उन्हें एक फोन कॉल के जरिए पता चली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मृतक का नाम बंटी था और उसको चाकू मारने वाला और कोई नहीं उसका छोटा भाई पंकज है। इसके बाद पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया।

शराब पीने की आदत पर अक्सर डांट देता था बड़ा भाई
जांच में पता चला कि पंकज शराब का आदी है और लगातार शराब पीने की वजह से उसका बंटी से झगड़ा होता रहता था। बंटी ने कई बार शराब पीने की वजह से पंकज को डांटा भी था। बंटी अक्सर पंकज को शराब छोड़ देने की बात भी कहता था। रविवार को पंकज ने बंटी से 20 रुपए मांगे थे लेकिन बंटी ने उसे रुपए देने से इंकार कर दिया और फिर से शराब के लिए पैसे मांगने का बात कहते हुए डांट दिया। बड़े भाई का रुपए देने से इंकार और डांट पंकज को इतनी नागवार गुजरी कि वो रसोई से चाकू लाया और अपने सगे भाई बंटी को घोंप दिया। बुरी तरह से घायल बंटी को पड़ोस के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना मक्तूल और कातिल के खड्डा कालोनी स्थित घर पर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+