पिता को 36 बार मारा चाकू, फिर पड़ोसी के घर को लगा दी आग

आरोपी को सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग की सीढ़ियां तेजी से चढ़ते देखा गया। वह एक घर के सामने रुका और वहां मौजूद महिला को चाकू मारकर भागा।

नई दिल्ली। मर्चेंट नेवी से खराब व्यवहार के चलते बाहर किए गए एक शख्स ने रविवार को पूर्वी दिल्ली में मौत का तांडव किया। 38 वर्षीय आरोपी ने पहले अपने 60 वर्षीय पिता को चाकू से गोदकर मार डाला और फिर पड़ोसी के घर को भी आग लगा दी। पिता को मारने से पहले उसने सोसाइटी के गार्ड पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहा। जिसके बाद उसने घर और पड़ोस में तबाही मचाई। आरोपी ने अपने पिता पर 36 बार चाकू से हमला किया। जब पिता ने बचने की कोशिश की तो आरोपी ने खोजबीन के बाद उसे ढूंढ़ निकाला और फिर हमला किया।

पिता को 36 बार मारा चाकू, फिर पड़ोसी के घर को लगा दी आग

पुलिस के मुताबिक, यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। राहुल मट्टा नाम के आरोपी को सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग की सीढ़ियां तेजी से चढ़ते देखा गया। वह एक घर के सामने रुका और वहां मौजूद महिला को चाकू मारकर भागा। इसके बाद उसने एक अन्य पड़ोसी पर हमला करने और बंधक बनाने की कोशिश की।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी एक पड़ोसी के घर में छुपा था। पुलिस घर में पहुंची तो आरोपी ने एलपीजी सप्लाई चालू कर दी और आग लगा दी। इस घटना में 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। काफी ज्यादा ड्रामे के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ करेगी। आरोपी राहुल को मर्चेंट नेवी से निकाल दिया गया था और वह दो बार जेल भी जा चुका है। उसके पिता ने एक रात पहले उसे घर से निकाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+