दिल्ली: विदेशी छात्रा को देख कार से उतरा, करने लगा हस्तमैथुन

जेएनयू छात्रा को देख करने लगा हस्तमैथुन, हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। 32 साल के तरुण कुमार को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तरुण पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की जर्मन पीएचडी स्कॉलर को देखकर पब्लिक पैलेस में ही हस्तमैथुन करने का आरोप है। वो ये करने के बाद कार से भाग गया था।

Delhi man arrested for masturbating while looking at German JNU scholar

टहलने निकली थी स्कॉलर

टहलने निकली थी स्कॉलर

ये मामला तब हुआ था, जब जर्मन की स्कॉलर अपने कुत्ते को टहला रही थीं। इसी दौरान वहां पहुंचे तरुण ने हस्तमैथुन शुरू कर दिया। इस पर स्कॉवर चिल्लाई तो वो कार में बैठ फरार हो गया लेकिन तब तक युवती ने उसकी कार का फोटो ले लिया।

कार की तस्वीर से आया पुलिस के शिकंजे में

कार की तस्वीर से आया पुलिस के शिकंजे में

कार की तस्वीर देते हुए युवती ने आईपीसी की धारा 294 और 509 के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर फरीदाबाद के अनिल कुमार गुप्ता के यहां पहुंची तो उसने बताया कि वो कार तरुण को बेच चुका है। पुलिस तरुण का पता ले वहां पहुंची और उसको गिरफ्तार किया।

मुंबई में हुए इस तरह के मामले

मुंबई में हुए इस तरह के मामले

महिलाओं को देखकर हस्तमैथुन करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले दिल्ली मैट्रो में इस तरह का मामला सामने आया था। हाल ही में मुंबई में भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला हस्तमैथुन करने का मामला सामने आया तो एक पार्क में भी इसी तरह की हरकत की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+