अमेरिकी मॉडल बताकर करता था दोस्‍ती, 700 युवतियों संग धोखाधड़ी करने वाले दिल्‍ली युवक को पुलिस ने किया अरेस्‍ट

Delhi News: दिल्‍ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्‍ली पुसिल ने एक ऐसे साइबर ठग युवक को अरेस्‍ट किया है जिसने 700 लड़कियों को अपने प्‍यार के जाल में फंसाया और उनके साथ धोखाधड़ी कर पैसे वसूले। इस साइबर ठग की कहानी सुन पुलिस भी हैरान है।

दिल्‍ली पुलिस ने जिस साइबर अपराधी को शुक्रवार को धर-दबोचा है उसकी पहचान 23 वर्षीय तुषार सिंह के रूप में की गई है। ये तुषार नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में रिक्रूटर की नौकरी करता है। अच्‍छी खासी नौकरी होने के बावजूद ये पैसे की लालच और अपनी हवस मिटाने के लिए लड़कियों को ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए फंसाता था और उनके साथ धोखाधड़ी करता था।

Delhi

पुलिस के अनुसार दिन में ये अपनी नौकरी करता था और रात भर डेटिंग ऐप के जरिए लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और धोखाधड़ी करता था। अमेरिका का बेस्‍ट मॉडल बताकर वो लड़कियों से चैटिंग और दोस्‍ती करता था।

700 से अधिक लड़कियों को बनाया अपना शिकार

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसर अमेरिका का मॉडल बनक अब तक ये शख्‍स 700 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। शुक्रवार को पूर्वी दिल्‍ली के शकरपुर क्षेत्र से पुलिस ने इसे अरेस्‍ट किया।

दिल्‍ली निवासी तुषार ने बीबीए की डिग्री हासिल की है और पिछले तीन साल से नोएडा की प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल रिक्रटर के पद पर काम कर रहा था। तुषार के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं और उसकी मांग गृहणी है। तुषार की बहन गुरुग्राम में नौकरी करती है।

ऐसे लड़कियों को फंसा कर करता था धोखाधड़ी

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार तुषार साइबर क्राइम करने के लिए वर्चुअल इंटरनेशल मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करता था। बम्‍मल और स्‍नैपचैट समेत अन्‍य डेटिंग और अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर उसने अपने कई फर्जी आईडी बनाए हुए थे और स्‍वयं को अमेरिका बेस्‍ड फ्रीलांस मॉडल बताकर दोस्‍ती करता था।

इस उम्र की युवतियों को बनाता था अपना शिकार

तुषार खासतौर पर 18 से 30 साल की उम्र की युवतियों से ऑनलाइन दोस्‍ती करता था और अपने प्‍यार के जाल में फंसाता था। लड़कियों को अपनी मीठी प्‍यार भरी बातों में फंसा कर उनका भरोसा हासिल कर लेता था और लड़कियों के फोन नंबर, इंटिमेट वीडियो और फोटो हासिल कर लेता था।पुलिस के अनुसार पहले तो वो ये मजे के लिए करता था लेकिन बाद ने वो इसी वीडियो और फोटोज के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगा और उनसे मोटी रकम वसूलने लगा था।

दोस्‍ती, प्‍यार और फिर ठगी

पुलिस के अनुसार तुषार ने बम्‍बल पर 500 से अधिक लड़कियों को फंसाया और स्‍नैपचैट और वाट्सअप पर 200 से अधिक लड़कियों से दोस्‍ती की और उनके बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिए एकत्र की थी। इसी जानकारी के आधार पर वो लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगा।

कैसे पकड़ा गया साइबर ठग तुषार?

तुषार की पोल तब खुली जब दिल्‍ली विवि की छात्रा ने दिसंबर 2024 को साइबर पुलिस स्‍टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। लड़की की शिकायत के अनुसार वो उसने उसकी प्राइवेट फोटो और वीडियो हासिल किए और उसे भेज कर पैसों की डिमांट करी थी। उसने धमकी दी थी कि अगर वो पैसे नहीं देती है तो वो वीडियो और फोटो लीक कर देगा और उसे पॉन साइड को बेच देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+