Delhi Pollution: धुंध की चादर के बीच दिल्ली में सर्दी की दस्तक, पारे में गिरावट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड की शुरुआत हो गई है, आज दिल्ली में सुबह अच्छी-खासी ठंड महसूस की गई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली के तापमान में सुबह गिरावट देखी गई है। मार्निंग वॉक करने वाले लोग जैकट और टोपी में दिखाई पड़ने लगे हैं।

Delhi Pollution

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूप निकलेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी और आज यहां पर अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दूसरी ओर राजधानी में प्रदूषण चरम पर है

जहां दिल्ली अब ठंडी होने लग गई है वहीं दूसरी ओर राजधानी में प्रदूषण चरम पर है। लोगों को अभी भी यहां पर सांस लेना काफी मुश्किल हो रहा है। आज भी यहां का AQI 400 के पार चल रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर स्थिति और भी गंभीर होने के आसार हैं क्योंकि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रदूषण भी बढ़ेगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 415 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 465 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 428 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 416 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -418 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 394 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 429 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

दिल्ली से सटे नोएडा में AQI 389 और गाजियाबाद में भी 398 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। तो वहीं आज कर्नाटक और आंध्रा में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना एक साइक्लोनिक प्रेशर

जबकि बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उड़ीसा में एक तूफान की आशंका बनती दिख रही है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक प्रेशर बनता दिख रहा है, जिस पर वैज्ञानिक नजर बनाए हुए हैं, अगर ये प्रेशर तूफान में तब्दील हुआ तो ओडिशा और आस-पास के जिलों में भारी वर्षा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+