Delhi LPG Price: दिल्ली में आज कितना हैं 14.2kg सिलेंडर के नए रेट? चेक करें घरेलू-कमर्शियल गैस के लेटेस्ट रेट
Delhi LPG Price: अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं और LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज 14 जुलाई को गैस सिलेंडर के ताजा दाम जारी कर दिया गया है। अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं तो पहले आज की ताजा कीमत जरूर जान लें।
जारी लेटेस्ट रेट के मुताबिक- LPG गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 Kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है।

वहीं, 19 Kg वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये तय की गई है। आम परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं आज कितना है है LPG गैस के दाम...
घरेलू और कमर्शियल गैस की क्या है स्थिति?
दिल्ली में 14.2 Kg वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है। इसमें किसी प्रकार की उतराव चढ़ाव नहीं की गई है। ऐसे में रसोई गैस का उपयोग करने वाले लाखों परिवारों को फिलहाल पुराने दाम पर ही सिलेंडर उपलब्ध होगा।
वहीं दिल्ली में 19 Kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये है। नई कीमत 2,930 रुपये निर्धारित की गई है। इस कटौती से होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानें, कैटरिंग सेवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
अन्य सिलेंडरों के नए दाम
दिल्ली में छोटे और बड़े सिलेंडरों की कीमतें भी जारी की गई हैं। घरेलू 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर: 349.50 रुपये है जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कमर्शियल 47.5 Kg एलपीजी सिलेंडर के दाम 7,322 रुपये, जिसमें 457.50 रुपये की कटौती की गई है।
किन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा?
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर रहने से आम परिवारों के बजट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर, कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से होटल और कैटरिंग सर्विसेज वालो से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में इसी तरह कमी जारी रहती है, तो इसका दिल्ली जैसे मेेट्रो सीटी में खाने पीने की लागत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
दिल्ली में LPG कनेक्शन वालों को कब मिलेगी राहत?
बताते चलें कि भले ही इस महीने कमर्शियल या घरेलू सिलेंडर की कीमत कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण इनके दामों में उतराव चढ़ाव हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
