Delhi Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में आज होगा मतदान, जानें किसका किससे है मुकाबला?
Delhi Lok Sabha Election Voting: दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 25 मई शनिवार को होने जा रहे हैं। सभी की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी पर टिकी हुई हैं क्योंकि इस बार के चुनाव मे भाजपा का मुकाबला इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ है।
दिल्ली में पिछले दो लोक चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है, 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी, ये ही वजह है कि भाजपा के लिए सातों सीटों पर जीत हासिल करना उसके लिए चुनौती बन चुका है।

बता दें भाजपा ने दिल्ली में अपना गढ़ बरकरार रखने के लिए दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं विपक्षी इंडी गठबबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सीटों के बंटवारे के साथ चुनाव लड रही है।
दिल्ली की कुल सात लोक सभा सीट में से आम आदमी पार्टी पांच और कांग्रेस तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस तीन सीटों पर और आप चार सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ रही है। आइए जानते हैं दिल्ली की इन सात सीटों पर किसका किससे है मुकाबला?
चांदनी चौक
चांदनी चौक में भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल का मुकाबला कांग्रेस के जे.पी. अग्रवाल से है।
नई दिल्ली
नई दिल्ली लोकसभा सीट से स्वर्गीय सुषमा स्वाराज भाजपा की बांसुरी स्वराज का मुकाबला आप के सोमनाथ भारती से है।
उत्तर पश्चिम दिल्ली
उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा के योगेश चंदोलिया का मुकाबला कांग्रेस के उदित राज से है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली
उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा के मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है।
पश्चिमी दिल्ली
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के कमलजीत सहरावत ने का मुकाबला महाबल मिश्रा से है।
पूर्वी दिल्ली
पूर्वी दिल्ली में भाजपा के हर्ष मल्होत्रा का मुकाबला आप के कुलदीप से है।
दक्षिण दिल्ली
भाजपा के रामवीर सिंह का मुकाबला आम आदमी पार्टी के भिदुरी सही राम पहलवान से है।












Click it and Unblock the Notifications