दिल्ली में कोराना का तांडव, 24 घंटे में 395 लोगों की मौत, 24 हजार से अधिक मामले
नई दिल्ली, अप्रैल 29: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की विकरालता बढ़ती जा रही है और गुरुवार को 24,235 नये मामले सामने आये वहीं 395 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। आज बुधवार की अपेक्षा जहां कोरोना के 1000 मामले कम आए, वहीं मौत का आंकड़ा के मुकाबले आगे निकल गया। एक्टिव मामलों की संख्या 97,000 के पार हो गई है। दिल्ली में रिकवरी रेट- 89.43%, डेथ रेट- 1.4% और पॉजिटिविटी रेट- 32.82% है।

बीते 24 घंटे में 25, 615 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस समय दिल्ली में 53, 440 लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 73, 851 सैंपल की कोरोना जांच की गई है, वहीं मृत्यु दर 1.40 % के आस-पास है। अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वह लगातार 30 से 35 प्रतिशत के बीच बनी हुई है। बुधवार को भी पॉजिटिविटी रेट 32.82 % था।
बुधवार को 25,986 नये मामले सामने आये वहीं 368 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में संक्रमण और मौत के ताजा मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10 लाख 53 हजार 701 हो गया। रिकवरी दर मंगलवार के 32.72 प्रतिशत की तुलना में कम होकर 31.76 फीसदी रही। बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना के नए मामले में कमी आई थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications