सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में ED ने दर्ज कराई शिकायत, समन को इग्नोर करने का आरोप

Delhi Liquor Policy: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज की है। ईडी ने कोर्ट में आईपीसी की धारा 174 और ईडी द्वारा जारी समन का पालन न करने पर धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में ये शिकायत दर्ज कराई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी अब तक अरविंद केजरीवाल को पांच समन जारी कर चुकी है, जिसमें उनसे कथित शराब नीति घोटाले की चल रही जांच के लिए उपस्थित होने को कहा गया। लेकिन सीएम अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय ने उनके ( सीएम अरविंद केजरीवाल) के खिलाफ दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने पांचवां समन भेजा था, लेकिन उन्होंने इसे गिरफ्तार करने के अवैध प्रयास बताते हुए कोर्ट पहुंचने से इनकार कर दिया।

Delhi Liquor Policy ED Summons Kejriwal

ईडी दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल को पांचवां समन के तहत 2 फरवरी को पेश होने के कहा था। इससे पहले सीएम को 2023 में 2 नवंबर और 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी को भी समन भेजा था, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था।

वहीं मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। बाद में नीति को रद्द कर दिया गया और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

बता दें कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसी के रडार पर हैं। जिसको दिल्ली सरकार ने बनाया तो रेवेन्यू बढ़ाने और शराब की कालबाजारी रोकने के लिए था लेकिन ये पॉलिसी अब सरकार के ही गले ही हड्डी बन गई है। इस कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल को पांचवां समन के तहत 2 फरवरी को पेश होने के कहा था। इससे पहले सीएम को 2023 में 2 नवंबर और 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी को भी समन भेजा था, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+