दिल्ली शराब नीति: AAP नेता संजय सिंह को मिलेगी पूछताछ की फुटेज, कोर्ट ने ED को दिया आदेश
Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनीलॉन्ड्रिंग मामले में आरोपियों से पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने मामले में अदालत ने पूछताछ की वीडियो कॉपी उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया।
दिल्ली की एक अदालत ने आप नेता संजय सिंह और दिल्ली शराब नीति मामले के दो अन्य आरोपियों अमित अरोड़ा और विजय नायर के साथ पूछताछ के फुटेज देने की अनुमति दी गई है। अदालत ने शनिवार को ये आदेश दिया। अदालत ने संजय सिंह, अमित अरोड़ा और विजय नायर समेत आप नेता को कुछ सह-आरोपियों और अनुमोदकों से पूछताछ की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सीसीटीवी फुटेज की प्रतियां उपलब्ध कराने के लिए कोर्ट ने ईडी से कहा है।

अपने आदेश में अदालत ने कहा कि फुटेज अंतिम रुप से मान्य नहीं है। परीक्षण के दौरान यह निर्धारित किया जाएगा कि दिए गए बयान स्वैच्छिक थे या नहीं। ऐसे में पूछताछ के फुटेज की कॉपी देने में क्या दिक्कत है?
सुनवाई के दौरान, अमित अरोड़ा के वकील ने दावा किया कि उन्हें अपना बयान बदलने के लिए मजबूर किया गया था और उन्होंने रिकॉर्डिंग की प्रतियों का अनुरोध किया जहां अरोड़ा का बयान लिया गया था। अरोड़ा के वकील ने कहा "उन्होंने एक अलग कैमरे का उपयोग करके अलग रिकॉर्डिंग की है। वे ऑडियो रिकॉर्ड करते हैं और अगले दिन मुझसे मेरा बयान बदलवा देते हैं। मैंने एक बयान दर्ज किया, उन्होंने मुझसे मेरा बयान बदलवा दिया।"
वहीं अदालत में केंद्रीय एजेंसी ईडी ने कहा कि जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए एक आवेदन दायर किए बिना, वे सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच की मांग नहीं कर सकते। ईडी के वकील ने आगे कहा कि यह मुकदमे की प्रक्रिया को लंबा खींचने की रणनीति है।












Click it and Unblock the Notifications