दिल्ली: LG का आबकारी विभाग पर बड़ा एक्शन, IAS समेत 11 अधिकारी सस्पेंड
नई दिल्ली, 06 अगस्त: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एलजी ने दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण सहित 11 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एलजी वीके सक्सेना ने यह कार्रवाई सतर्कता निदेशालय द्वारा दायर जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। इन अधिकारियों पर यह कार्रवाई आबकारी नीति को लागू करने में हुई चूक को लेकर की गई है।
Recommended Video

सूत्रों के अनुसार, उपराज्यपाल ने आबकारी नीति के कार्यान्वयन में 'संबंधित अधिकारियों की ओर से की गई कथित गंभीर चूक' को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। आधिकारियों द्वारा की गई चूक में 'निविदा को अंतिम रूप देने में की गई कथित अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को पोस्ट-टेंडर लाभ प्रदान करना' शामिल है।
उपराज्यपाल सक्सेना ने सतर्कता निदेशालयकी ओर से दायर एक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि उपराज्यपाल ने आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश पहले ही कर दी है। 1 अगस्त को एलजी सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के निजी शराब की दुकानों के साथ-साथ होटल और बार के उत्पाद लाइसेंस को एक महीने तक बढ़ाने के कदम को मंजूरी दे दी थी।
वहीं दूसरी ओऱ ल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के मामले में अपना रुख बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इसके कारण उनकी सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नई शराब नीति को लेकर सीबीआई जांच मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications