Heatwave: दिल्ली की भीषण गर्मी पर LG का बड़ा फैसला, मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे तक छुट्टी देने का आदेश

Delhi Heatwave News: देशभर के ज्यादातर हिस्सों के साथ राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसे में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मजदूरों के लिए राहत भरा कदम उठाया है। प्रचंड गर्मी के बीच मजदूरों के लिए एलजी ने दोपहर 12 से 3 बजे तक छुट्टी करने का आदेश दिया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भीषण गर्मी के मद्देनजर मजदूरों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने वर्किंग साइट पर श्रमिकों को दोपहर में तीन घंटे छुट्टी देने का निर्देश दिया है।

Delhi Heatwave News

अपने आदेश में एलजी ने कहा है कि मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे तक बिना सैलरी काटे छुट्टी दी जाएगी। साथ ही श्रमिकों के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिया है।

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप

दरअसल, दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ ध्वस्त कर दिए हैं। एक दिन पहले यानी मंगलवार को पहली बार दिल्ली के तीन इलाके नजफगढ़, नरेला और मुंगेशपुर में पारा 50 डिग्री के करीब दर्ज किया गया था।

नरेला और मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे स्थिति के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने गर्मी से बचाव के लिए अहम फैसले लिए हैं।

दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने भयानक गर्मी को देखते हुए मजदूर और श्रमिकों को अपनी ड्यूटी के दौरान तीन घंटे की छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही दि्ल्ली सरकार की भीषण गर्मी में भी "समर हीट ऐक्शन प्लान" के लिए कोई कदम नहीं उठाने पर आलोचना भी की।

अपने फैसले में एलजी ने कहा कि डीडीए ने श्रमिकों के लिए दोपहर में छुट्टी का प्रावधान 20 मई ही लागू कर दिया है, लेकिन आप सरकार के तहत आने वाली दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम अब तक ऐसा नहीं किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+