LG नजीब जंग ने सिसोदिया को भेजा फरमान- विदेश दौरा छोड़ तुरंत दिल्ली आओ
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चिकनगुनिया की वजह से एक ओर जहां आम आदमी पर आफत आई हुई है, वहीं दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और शीर्ष मंत्री बाहर हैं। बिगड़ते हालात को ध्यान में रखते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को विदेश से वापस लौटने का फरमान जारी किया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम उपराज्यपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलजी ने डिप्टी सीएम को फैक्स भेजकर तुरंत दिल्ली लौटने को कहा है।
दिल्ली त्रस्त, सरकार मस्त
बता दें दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर बढ़ा है। अब तक करीब 15 लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन दिल्ली सरकार के मंत्री या तो विदेश दौरे पर हैं या फिर दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेंगलुरु में अपना इलाज करा रहे हैं।
तस्वीरों पर हुआ था विरोध
शुक्रवार को मनीष सिसोदिया की फिनलैंड में छुट्टी मनाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आईं तो विपक्ष को एक और मुद्दा मिल गया। हालांकि सिसोदिया ने इसके बाद कुछ तस्वीरें ट्वीट करके मीडिया पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए गुस्सा निकाला। सिसोदिया ने कहा कि वह एजुकेशन सिस्टम में सुधार को लेकर फिनलैंड के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, फिनलैंड से सीखना कोई अपराध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications