DDC के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को दिल्ली के एलजी ने दिया हटाने का आदेश, दफ्तर भी किया गया सील

DDC के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को दिल्ली के एलजी ने दिया हटाने का आदेश, दफ्तर भी किया गया सील

Jasmine Shah: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (VK Saxena) ने दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग (DDC) के उपाध्य जैस्मीन शाह को पद से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को दिल्ली के उपराज्यपाल ने पत्र लिखा है, जिसमें जैस्मीन शाह पर कथित तौर पर राजनीतिक उद्देश्य के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

Recommended Video

    Shraddha Case में Aftab Poonawala का होगा Narco Test, क्या होती है ये जांच | वनइंडिया हिंदी *News
    Delhi Lieutenant Governor VK Saxena

    दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने जैस्मीन को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है। इसके अलावा एलजी ने जैस्मीन शाह के दफ्तर में तुरंत ताला लगाने का आदेश दिया। जिसके बाद दिल्ली के शामनाथ मार्ग, 33 स्थित डीडीसी के वाइस चेयरमैन के ऑफिस चैंबर को सील कर दिया गया है। जिससे कार्यालय में कोई प्रवेश ना कर पाए। बता दें, शाह को 4 साल पहले दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था और केजरीवाल की कैबिनेट ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी।

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 17 नवंबर के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जैस्मीन शाह को यह भी निर्देश देने के लिए कहा है कि वो डीडीसी के उपाध्यक्ष के रूप में "अपने कर्तव्यों का निर्वहन" करने और डीडीसी के उपाध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े किसी भी "विशेषाधिकार और सुविधाओं" का उपयोग तब तक नहीं करेंगे, जब तक "सीएम द्वारा कोई निर्णय नहीं ले लिया जाता।'

    एलजी कार्यालय ने कहा, "इस आशय का एक प्रशासनिक आदेश दिल्ली सरकार के नियोजन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में एसडीएम, सिविल लाइंस ने गुरुवार देर रात डीडीसी के कार्यालय परिसर को सील कर दिया गया है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+