Delhi Kya Khula-Kya Band: 9-10 अक्टूबर दिल्ली बनी छावनी! मेट्रो से बाजार तक, क्या खुला-बंद? 25000 जवान तैनात

Delhi Kya Khula Kya Band: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले 9 अक्टूबर से ही राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों के प्रदर्शन की तैयारी के बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उधर, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर BSF भी तैनान नजर आ रही है। उधर, चिल्ला बॉर्डर पर RCC बैरिकेड्स और BSF लगाई गई है। छावनी में बदली सेंटर दिल्ली में धारा 163 लागू है।

वहीं, जम्मू से दिल्ली आने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है। मेट्रो के 57 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव भी यात्रियों की चिंता बढ़ा रहा है। नमो भारत ट्रेन के 2 स्टेशन न्यू अशोक नगर, सराय काले खां 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर को रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं, पुरानी दिल्ली-आनंद विहार दोनों स्ट्रेशनों की कुल 38 ट्रेनें कैंसिल की गई है। बाकी स्टेशन सामान्य रूप से चलेंगे। रेलवे ने इस कदम के पीछे नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी यातायात की आशंका बताई है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि परिवहन सेवाओं पर प्रतिबंध लगाकर लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में यात्रा करने वालों के लिए जानना जरूरी है कि क्या बंद रह सकता है और किन सेवाओं के चालू रहने की संभावना है? आइए जानते हैं...

delhi-kya-khula-kya-band

दिल्ली में क्या बंद या प्रभावित रह सकता है?

जम्मू से दिल्ली आने वाली 4 ट्रेनें भी रद्द

जम्मू रेलवे डिवीजन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
12426 जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
12446 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन
22462 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस

यात्रियों के लिए सलाह: स्टेशन जाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचें।

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर गेट बंद करने का प्रस्ताव

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से 57 प्रमुख स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने पर विचार करने का अनुरोध किया है। प्रस्ताव में कुछ स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों की आवृत्ति कम करने की बात भी शामिल है। राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस जैसे व्यस्त स्टेशन इस प्रस्ताव से प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस का अनुरोध अंतिम आदेश नहीं है। इसलिए सभी 57 स्टेशनों को बंद घोषित करना या पूरे मेट्रो नेटवर्क के बंद होने का दावा करना सही नहीं होगा। यात्रियों को DMRC की आधिकारिक एडवाइजरी देखकर ही सफर की योजना बनानी चाहिए।

शराब की खुदरा दुकानें बंद

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग के निर्देश पर दिल्ली में खुदरा शराब की दुकानों को 9 और 10 अक्टूबर को बंद रखने की बात कही गई है। इसमें मॉल स्थित शराब की दुकानें भी शामिल बताई गई हैं। खुदरा शराब की दुकानों की बंदी को बार, रेस्तरां और क्लब पर लागू प्रतिबंध के समान नहीं माना जाना चाहिए।

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग, प्रदर्शन की अनुमति नहीं

दिल्ली पुलिस ने CJP और कुछ छात्र संगठनों को 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नई दिल्ली रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, आवेदन निर्धारित समय से काफी कम पहले दिया गया था। पुलिस ने पिछले प्रदर्शन के दौरान नियमों और आश्वासनों का पालन नहीं किए जाने का भी हवाला दिया। नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने की जानकारी दी गई है। जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा जांच के कारण आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

10 अक्टूबर को CP में दुकानें बंद,स्कूल-कॉलेज ऑनलाइन, ऑफिस भी बंद!

दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के तहत एहतियातन को देखते हुए, 10 अक्टूबर को CP में दुकानें बंद रहेंगी। मतलब साफ है कि रेस्तरां, बार और क्लब सब बंद रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली में ऑफिस भी बंद रखने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों ने क्लास ऑनलाइन कीं हैं। इतना ही नहीं, पैरेंट-टीचर मीटिंग का समय बदल दिया है और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं टाल दी हैं।

दिल्ली में 25 हजार जवान क्यों तैनात?

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी के विभिन्न हिस्सों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। उपलब्ध जानकारी में 20,000 से 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, यातायात सुचारू रखना और किसी अप्रिय घटना को रोकना है। लोगों से अनधिकृत जमावड़े में शामिल न होने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं साझा करने से बचने की अपील की गई है।

CJP के प्रदर्शन की वजह क्या है?

CJP और उससे जुड़े छात्र संगठन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाए। प्रदर्शनकारियों की अन्य मांगों में SIR पर रोक, जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करना, कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित 2023 के कानून में बदलाव शामिल हैं।

घर से निकलने से पहले ये 5 बातें जांचें...

  • 1. ट्रेन: NTES या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर ट्रेन का स्टेटस देखें।
  • 2. मेट्रो: DMRC की ताजा एडवाइजरी में अपने स्टेशन की स्थिति जांचें।
  • 3. सड़कें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अपडेट देखकर रास्ता तय करें।
  • 4. बाजार और दुकानें: संबंधित प्रतिष्ठान या स्थानीय प्रशासन से खुलने की पुष्टि करें।
  • 5. जंतर-मंतर: सुरक्षा प्रतिबंधों और बैरिकेडिंग को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+