Delhi Hospital Fire news: दिल्ली के हॉस्पिटल में भीषण आग, एक स्टाफ की दम घुटने से मौत
Delhi Hospital Fire news: दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित कॉसमॉस हॉस्पिटल (Cosmos Hospital) में शनिवार, 9 अगस्त की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अस्पताल के हाउसकीपिंग स्टाफ अमित की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दमकल कर्मियों ने समय रहते 11 मरीजों की जान बचा ली।
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, दोपहर करीब आग लगने के बाद अस्पताल में धुआं भर गया और हालात बिगड़ते चले गए। दमकल विभाग ने बताया कि आग की लपटों की चपेट में कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर भी आ गए थे।

स्थिति गंभीर होती देख दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल के शीशे तोड़े और अंदर फंसे 11 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Karkardooma Hospital: अचानक लगी आग और मचा हड़कंप
शनिवार दोपहर के समय अस्पताल में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगते ही यह तेजी से फैलने लगी और उसकी चपेट में कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर भी आ गए। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश शुरू हो गई।
शीशे तोड़कर निकाले गए 11 मरीज
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, आग के बाद पूरे अस्पताल में धुआं भर गया था, जिससे मरीजों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। स्थिति को गंभीर देखते हुए दमकलकर्मियों ने अस्पताल के शीशे तोड़े और अंदर फंसे 11 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया।
आग की चपेट में आए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडरों के चलते खतरा और बढ़ गया था। हालांकि, दमकलकर्मियों ने समय रहते बाकी सिलेंडरों को बाहर निकालकर संभावित बड़े धमाके और जनहानि से बचाव किया।
जांच में जुटा प्रशासन
इस हादसे में अस्पताल के हाउसकीपिंग स्टाफ अमित की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद वह घबराकर अस्पताल के एक बाथरूम में बंद हो गया था। वहां धुएं के कारण उसका दम घुट गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस और दमकल टीम ने उसका शव बरामद किया।
अस्पताल में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन से भी घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications