Kanjhawala: कंझावला एक्सीडेंट का नया CCTV वीडियो आया सामने, दोस्त के साथ अंजलि स्कूटी से निकलते दिखी

दिल्ली पुलिस ने सुल्तानपुरी इलाके में करीब सात किलोमीटर तक कार से घसीटने के बाद हुई 20 वर्षीय महिला अंजलि की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि घटना के समय पीड़िता स्कूटी पर अकेली नहीं थी

Kanjhawala accident

दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट का का एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कंझावला एक्सीडेंट में मारी गई अंजलि अपनी दोस्त के साथ स्कूटी से जाते हुए दिख रही है। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो 31 दिसंबर की रात 1 बजकर 34 मिनट की है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक अंजलि 31 दिसंबर की रात 1 बजकर 34 मिनट पर होटल से निकलते हुए अपने दोस्त के साथ दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस ने अंजलि की दोस्त की पहचान कर ली है और जल्द ही उसका बयान दर्ज करेगी। हादसे के वक्त अंजलि के साथ उसकी दोस्त भी थी।

पुलिस ने बताया दिल्ली निवासी अंजलि (20) 31 दिसंबर की रात स्कूटी चला रही थी, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि उसे कार द्वारा 12 किलोमीटर तक घसीटा गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

स्कूटी से हुए हादसे के बाद भाग गई घायल दोस्त: दिल्ली पुलिस

स्कूटी से हुए हादसे के बाद भाग गई घायल दोस्त: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा, ''जब हमने मृतका (अंजलि) के शव और उसके स्कूटी को रास्ते में पाया तो पाया तो हमने उसके रूट का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की (दोस्त) भी थी। हादसे के वक्त वो भी घायल हो गई थी और मौके से भाग गई लेकिन मृतक का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे घसीटा गया।''

स्पेशल CP शालिनी सिंह कर रही हैं केस की जांच

स्पेशल CP शालिनी सिंह कर रही हैं केस की जांच

दिल्ली पुलिस ने इस भयानक घटना की जांच तेज कर दी है। विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह इस केस को देख रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक खन्ना ने 31 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एक कार किसी से ली थी। अपने अन्य चार दोस्तों को लेने के बाद, सभी पांचों आरोपी हरियाणा के मुरथल चले गए, जहां उन्होंने खाना खाया। पुलिस को संदेह है कि आधी रात के बाद मंगोलपुरी जाने से पहले पांचों लोगों ने शराब पी थी।

पुलिस को रात 3 बजकर 20 मिनट पर मिली थी सूचना

पुलिस को रात 3 बजकर 20 मिनट पर मिली थी सूचना

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कंझावला पुलिस स्टेशन को रात 3 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली कि कुतुबगढ़ जा रही ग्रे रंग की मारुति बलेनो कार एक शव को घसीट कर ले जा रही है। जब जांच चल रही थी, तब एक अन्य फोन करने वाले ने सुबह 4.11 बजे फोन किया और कहा कि शव कंझावला मुख्य मार्ग पर पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां शव सड़क पर पड़ा मिला। सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया।

इवेंट से नहीं होटल से आ रही थी अंजलि

इवेंट से नहीं होटल से आ रही थी अंजलि

पीड़िता अंजलि की मां ने कहा था कि उनकी बेटी इवेंट में काम करती थीं और 31 दिसंबर की रात भी वह इवेंट से लौट रही थीं। लेकिन पुलिस के मुताबिक और सामने आए नए सीसीटीवी वीडियो से पता चला है कि अंजलि किसी इवेंट से नहीं बल्कि अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर एक होटल से निकली थीं। होटल कर्मचारी के मुताबिक वह होटल में नए साल का जश्न मनाने गई थीं।

होटल से निकलते वक्त दोस्त चला रही थी स्कूटी, हादसे के वक्त अंजलि कर रही थी ड्राइव

होटल से निकलते वक्त दोस्त चला रही थी स्कूटी, हादसे के वक्त अंजलि कर रही थी ड्राइव

रिपोर्ट के मुताबिक होटल से निकलते वक्त स्कूटी अंजलि की दोस्त निधि चला रही थी और अंजलि पीछे बैठी थी। हालांकि, कथित तौप पर कुछ दूर जाने के बाद अंजलि स्कूटी ड्राइव करने लगी थी और निधि पीछे बैठ गई थी। इसके थोड़े देर बाद ही कार ने स्कूटी को सामने से टक्कर मारी। जिसके बाद अंजलि कार के नीचे फंस गई और निधि वहां से चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+