एक्सीडेंट के बाद कार के इस हिस्से में फंसी थी अंजलि, एक्सपर्ट ने बताया-क्या चीज बनी मौत की वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की स्कूटी को कार ने पीछे से टक्कर मारी होगी, जिससे अंजलि सिर के बल गिरी होगी। इसके बाद कार लड़की के उपर चढ़ाई गई।

delhi kanjhalawa case Expert tells How did Anjali get trapped under the car

नए साल पर बाहरी दिल्ली के कंझावला में हुई इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी उसे कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि, आखिर बलेनो जैसी कार के नीचे लड़की फंसी कैसे और इतने किलीमीटर तक कैसे घसीटती रही? क्या ऐसा संभव हैं कि कोई कार के नीचे फंस जाए और इतने किमी तक घसीटता चला जाए।

सस्पेंशन की आर्म में फंसा होगा पैर

सस्पेंशन की आर्म में फंसा होगा पैर

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की स्कूटी को कार ने पीछे से टक्कर मारी होगी, जिससे अंजलि सिर के बल गिरी होगी। इसके बाद कार लड़की के उपर चढ़ाई गई। हालांकि कार के नीचे कोई ऐसा हुक नहीं होता है। जो शरीर या कपड़े को उलझा सके। एक्सपर्ट का मानना है कि, शायद लड़की का पैर सस्पेंशन की आर्म में फंसा होगा। जिसके चलते लड़की कार के साथ घिसटती रही।

जानबूझकर लड़की को घसीटते रहे युवक

जानबूझकर लड़की को घसीटते रहे युवक

एक्सपर्ट टूटू का कहना है कि, जब लड़की कार के नीचे घिसट रही थी। तब कार को चलाने वाले शख्स को ये सब पता था। ऐसा हो ही नहीं सकता है कि, कार के नीचे कुछ फंसा हो और चलाने वाले को मालूम ना चले। ऐसी स्थिति में कार पर पड़ रहा लोड मालूम चल जाता है। जानबूझकर कार को दौड़ाया है। वे सब जानते हुए कार को 13-14 किमी तक घुमाते रहे, ताकि कार के नीचे फंसी बॉडी अपने आप निकलकर गिर जाए।

अंजलि का पैर टूटकर आर्म में जा फंसा होगा

अंजलि का पैर टूटकर आर्म में जा फंसा होगा

एक्सपर्ट का दावा है कि, टक्कर लगने के बाद लड़की का सिर अंदर आ गया। इसी दौरान उसका पैर टूटकर आर्म में जा फंसा होगा। जो एक्सल घूमने के साथ उसमें मुड़ता रहा और लड़की के कपड़े खींचता रहा। इसके साथ ही सड़क पर घिसटने के चलते लड़की के कपड़े उसके शरीर से अलग होते रहे। लड़की की मौत घसीटने की वजह से हुई है। बाकी कार के नीचे ऐसा कोई हुक नहीं होता जो इतने वजन को कई किमी तक घसीट सके।

तुरंत कार रोक लेता तो बच सकती थी अंजलि की जान

तुरंत कार रोक लेता तो बच सकती थी अंजलि की जान

टूटू धवन का कहना है कि, अगर एक्सीडेंट के बाद कार को तुरंत रोक दिया होता तो अंजलि आज जिंदा है। ए्क्सीडेंट के बाद कार चलाने वाले को सब पता रहा होगा। लेकिन उसने जानबूझकर कार नहीं रोकी होगी। कार के एक्सल में अगर कुछ फंसता है तो चालक तो तुरंत पता चल जाता है। क्योंकि स्टेयरिंग पर उसका असर दिखने लगता है। ये लापरवाही का मामला है।

Recommended Video

    One Time Property Tax Waiver Scheme: Scheme से कैसे उठा सकते हैं दिल्लीवाले फायदा | वनइंडिया हिंदी
    अंजलि की बॉडी में ब्रेन नहीं मिला,

    अंजलि की बॉडी में ब्रेन नहीं मिला,

    उधर अंजलि की डिटेल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें शराब का जिक्र नहीं है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में अंजलि का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अंजलि के शरीर पर जगह-जगह 40 चोट के निशान है। अंजलि के दोनों घुटने छिले हुए थे। उसकी आंखों, माथे और नाक पर भी चोट के निशान है लेकिन प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान नहीं है। अंजलि के लंग्‍स शरीर से बाहर आ चुके थे। इसके अलावा उसकी बॉडी में ब्रेन नहीं मिला है।

    अंजलि की दोस्त निधि का झूठ

    अंजलि की दोस्त निधि का झूठ

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक,उसके शरीर में एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि ने दावा किया था कि, वह शराब के नशे में थी। हादसे के समय निधि उसके साथ स्कूटी पर थी। टक्कर लगने के बाद वह अपनी सहेली को छोड़कर भाग गई थी। अंजलि के परिवार का दावा अगर वो ड्रिंक की होती तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसका जिक्र जरूर होता। परिवार का कहना है कि अंजलि की दोस्त निधि झूठ बोल रही है।

    बचाने के लिए चिल्लाती रही अंजलि

    बचाने के लिए चिल्लाती रही अंजलि

    निधि ने बताया कि उस रात कार सवार आरोपियों ने जानबूझकर अंजलि को 12 किलोमीटर गाड़ी से घसीटा था। एक्सीडेंट के बाद उन्हें पता चल गया था कि अंजलि कार के नीचे है। वो बचाओ-बचाओ चिल्लाती भी रही लेकिन कार नहीं रूकी। 12 किलोमीटर तक अंजलि घसीटती रही। कार में बैठे लोगों ने ना तो वाहन की गति धीमी की और न हीं युवती को बचाने का कोई प्रयास किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+