Delhi Weather: दिल्ली की आबोहवा में आज भी सुधार नहीं, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में अब गिरावट देखी जा रही है, यहां का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज मौसम शुष्क ही रहेगा और दिन में धूप भी निकलेगी लेकिन ये धूप हल्की ही होगी, पहाड़ों पर मौसम पूरी तरह से साफ है इसलिए वहां से किसी भी तरह के कोई भी विक्षोभ के बनने की संभावना नजर नहीं आ रही है इसलिए इस हफ्ते मौसम ड्राई ही रहेगा लेकिन सर्दी ही बढ़ेगी।

Delhi Weather:

आज राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । अगर प्रदूषण की बात करें तो बुधवार को भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है और यहां पर सांस लेना मुश्किल हो रहा है। आज भी दिल्ली में AQI 300 से ऊपर चल रहा है, सुबह के वक्त धुंध का भी असर नेशनल कैपिटल में देखा गया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 342 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 389 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 357 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 379 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -381 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 363 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -317 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर तमिलनाडु में साइक्लोन मिचौंग के चलते भारी तबाही हुई है। इस तूफान के कारण . तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में जमंकर बारिश देखी गई है।

साइक्लोन मिचौंग हुआ कमजोर

हालांकि अब ये कमजोर पड़ गया है लेकिन आज भी आंध्रा और ओडिशा मे इसके लिए अलर्ट जारी है। तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक , कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में आज मौसम साफ है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की बरसात हो सकती है और हिमाचल-उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+