Delhi Weather: दिल्ली में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, AQI आज भी काफी खराब, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर अब कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि एक-दो दिनों के अंदर अब पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट देखी जाएगी। 9 और 10 दिसंबर को यहां न्यूनतम 9 डिग्री तक जा सकता है, हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा तो लेकिन अब सुबह-शाम लोगों को कोहरा भी देखने को मिलेगा।

Delhi Weather

अगर आज की बात करें तो आज दिल्ली में मौसम ड्राई रहेगा लेकिन हवाएं चलेंगी, हल्की-फुल्की बूंदा-बांदी शाम तक संभव है। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । तो वहीं दिल्ली से सटे नोएडा-गाजिबाद में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। आज भी दिल्ली में AQI 300 से ऊपर चल रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 343 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 387 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 356 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 378 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -389 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 365 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -347 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

साइक्लोन 'मिचौंग' के चलते भारी बारिश

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर तमिलनाडु में 'साइक्लोन मिचौंग' के चलते भारी बारिश हो रही है। चेन्नई समेत कई जिले इस वक्त भारी बारिश की चपेट में है, जिसने जनजवीन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

कर्नाटक में भी बादल छाए हुए है

तूफान के मद्देनजर आंध्रा के आठ जिलों और ओडिशा के पांच जिलों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है और इसलिए यहां भी अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में भी बादल छाए हुए हैं, जबकि कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी बूंदा-बांदी संभव है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की बरसात हो सकती है और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+