Delhi ka Mausam: दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव, आज से GRAP भी लागू, जानिए IMD अपडेट
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में अब ठहराव देखा जा रहा है, आज भी राजधानी में मौसम साफ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में अब बारिश नहीं होगी क्योंकि मानसून की पूरी तरह से यहां से विदाई हो चुकी है। विभाग का कहना है कि यहां के तापमान में अब आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिलेगी।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में काफी कमी आई है तो वहीं आज से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोक-थाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) भी लागू कर दिया गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 113 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 133 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 131 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 121 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -115 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 122 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 113 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड , बंगाल और बिहार में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही गुजरात और राजस्थान भी हल्की बारिश हो सकती है लेकिन दक्षिण में भारी बरसात के आसार हैं।
भारी बारिश का अलर्ट जारी है
आाज कर्नाटक और तमिलनाडु भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं आंध्रा और तेलंगाना में भी तेज बारिश हो सकती है। तो वहीं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज मौसम खिला-खिला रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बरसात होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications