Delhi ka Mausam: दिल्ली में मानसून एक्टिव, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले तीन-चार दिन दिल्ली में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन उमस अव्वल दर्जे की रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रह सकता है।हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश से दिल्ली की आबो-हवा में काफी सुधार हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 134 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 140 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 141 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -138 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 127 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार है।
Recommended Video
हिमाचल और उत्तराखंड में होगी भारी बारिश
जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर यूपी में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है। कश्मीर में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका है तो वहीं आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ, पंजाब में जमकर बारिश हो सकती है।
बारिश होने की आशंका
जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट जारी है जबकि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश होने की आशंका बनी हुई है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications